कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा। जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने औचक निरीक्षण किया तथा पीएमओ डॉ. राघव सिंह से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विधायक कृपलानी ने युद्धकालीन परिस्थितियों में देश के वीर सैनिकों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निम्बाहेड़ा नगर सहित क्षेत्र के समस्त राष्ट्रभक्तों के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विधायक कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, जिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघव सिंह, आदि मौजूद रहे।विधायक कृपलानी ने शनिवार को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के लिए बनाए जा रहे पार्किंग स्थल एवं उनके बैठने के लिए बनाए जा रहे विश्राम स्थल का निरीक्षण किया तथा जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. राघव सिंह एवं नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंह से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने नर्सिंग छात्र-छात्राओं से भी चर्चा की।इसके साथ ही विधायक कृपलानी एवं जनप्रतिनिधियों ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत विशेष परिस्थितियों में देश के वीर सपूतों के लिए निम्बाहेड़ा नगर सहित क्षेत्र के समस्त राष्ट्रभक्तों के सहयोग से जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में आयोजित किए जा रहे विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया तथा रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जे.के.सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा की पर्यावरण जनसुनवाई संपन्न प्रतिमा यात्रा का स्थानीय क्षत्रिय मराठा समाज नें इस राष्ट्र गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया