24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। अमर बलिदानी शहीद हेमू कालानी की स्मृति में नगर परिषद निंबाहेड़ा के तत्वावधान में 21 जनवरी, बुधवार को प्रतिमा अनावरण समारोह का भव्य आयोजन पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में नगर परिषद निंबाहेडा की ओर से आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा, झूलेलाल एज्युकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष भजनलाल जिज्ञासु के नेतृत्व में अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विधायक कृपलानी ने अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर का अनावरण कर पुष्पांजलि की तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि शहीद हेमू कालानी का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है। उनका साहस, राष्ट्रप्रेम और त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। युवाओं को उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कृपलानी ने केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं राज्य में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में करवाए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने नगर परिषद निंबाहेडा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी तथा उपस्थित जनमानस से नगर परिषद क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए सुझाव देने की भी अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नाटक मंचन एवं शहीद हेमू कालानी पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। समारोह में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 36वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह में वंडर सीमेंट ओवरऑल द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित रेनका नाका बांध परियोजना के प्रभावित किसानों को 8 वर्ष बाद मिला मुआवजा, विधायक कृपलानी के अथक प्रयासों से करीब एक करोड़ से अधिक की मुआवजा राशि वितरित