
24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। मंत्रालयिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद (भामसं) के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दसिंह राव के आह्वान पर राजस्थान के समस्त जिलों पर सौंपे जा रहे ज्ञापन की श्रृंखला में गुरूवार 22 जनवरी को चित्तौड़गढ़ जिले में जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ रामचन्द्र खटीक को ज्ञापन सौंपा।
दिये गये ज्ञापन में रही मुख्य मांगों में मंत्रालयिक संवर्ग की द्वितीय पदौन्नति सहायक प्रशासनिक अधिकारी की ग्रेड पे 4200 पे मेट्रीक्स लेवल एल-11 करने, संस्थापन अधिकारी के ऊपर नया पद उप सचिव सृजित करने, कनिष्ठ सहायक की शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने, निदेशालय का गठन करने, सेवानिवृत कर्मचारियों को उपार्जित अवकाश का नगद, नई पेंशन के पीएफ में जमा राशि तुरन्त हस्तानान्तरित करने, आरजीएचएस योजना में निजी चिकित्सा सुविधा आरजीएचएस योजना के अंतर्गत निजी चिकित्सालयों में कर्मचारियों को पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कि जाने, मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदौन्नति के समय उन्हैं मुख्यालय पर ही पदस्थापित किया जाने, पदौन्नति में दो वर्ष की छूट का निरन्तरता बनाये रखने को लेकर 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के संरक्षक राकेश सुखवाल, जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, जिला मंत्री रूपकिशोर गुप्ता, अशोक बाहेती, दिनेश धाकड़, राकेश कुमार शर्मा, सुनिल नाहर, कुंदेश शर्मा, नितेश लाड, दिलीप गर्ग, राजेश कुमार स्वामी आदि मौजूद रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.