24 News Update उदयपुर, 3 जुलाई। विप्र फाउंडेशन जोन-1ए (शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ) की ओर से आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मार्गदर्शन सेमिनार की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम महर्षि गौतम भवन, सेक्टर-5 में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को सफल, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन करते हुए समाज के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही प्रतिभा सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई कर दी गई है। अब ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं जोन-1ए (शिक्षा प्रकोष्ठ) के प्रदेश संयोजक डॉ. एच.आर. दवे ने की। मुख्य अतिथि पूर्व अधीक्षण अभियंता मधुसूदन पालीवाल तथा विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त श्रम आयुक्त सतीश चंद्र जोशी एवं पुष्कर राज आमेटा रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकेश पालीवाल ने किया।बैठक में बताया गया कि 12 जुलाई को राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र के कुंभा सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह का आयोजन विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक धर्म नारायण जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उद्योगपति राधेश्याम सिखवाल, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी आर.सी. व्यास तथा प्रदेश अध्यक्ष (जोन-1ए) नरेंद्र पालीवाल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया जाएगा।प्रदेश संयोजक डॉ. एच.आर. दवे ने बताया कि अधिक से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही पहली बार ऑनलाइन आवेदन के साथ ऑफलाइन आवेदन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए आवेदन पत्र विभिन्न ब्राह्मण समाजों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को वितरित किए गए हैं, ताकि पात्र प्रतिभाओं तक इसकी जानकारी पहुंच सके।शिक्षा प्रकोष्ठ के सचिव गणेश नागदा ने कहा कि समारोह की सफलता सभी विप्र समाजों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग पर निर्भर करेगी। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को आवेदन के लिए प्रेरित करने तथा कार्यक्रम की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में मेनारिया, पालीवाल, बड़ा नागदा, आमेटा, गुर्जर गौड़, भार्गव, भट्ट मेवाड़ा, सनाढ्य, पारीक, सारस्वत सहित विभिन्न विप्र समाजों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया और प्रतिभाओं के सम्मान एवं मार्गदर्शन के इस आयोजन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि बैठक में अतिथि स्वागत, पंजीयन, मंच संचालन, प्रतिभा सम्मान प्रक्रिया, प्रचार-प्रसार, स्वागत व्यवस्था एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी समितियों को समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में दिनेश शुक्ला, दीपिका मेनारिया, डॉ. सतीश श्रीमाली, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. भगवती शंकर व्यास, डॉ. नारायण लाल जोशी, राजेश पालीवाल, ओम शर्मा, सुरेश व्यास, गोपाल मेहता, सुशील वशिष्ठ, विजय सारस्वत, प्रभास शांडिल्य, रंजन राज, अशोक पारीक, नरेंद्र आमेटा, भावेश भार्गव, रवि आमेटा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में चित्रा मेनारिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एनएचएम में लघु एवं सीमांत किसान बनकर कटारिया ने ग्रीन हाउस पर ले ली 17.04 लाख की सब्सिडी!! भाजपा नेता डॉ. विप्लवी का आरोप, पीएम मोदी से उच्चस्तरीय जांच की मांग आधी रात सड़क पर लेपर्ड से सामना, कार रोककर बचाई जान; उदयपुर में फिर बढ़ी दहशत