Site icon 24 News Update

मेवाड़ प्रताप दल ने किया अस्थियों का विसर्जन

Advertisements

24 News Update उदयपुर l मेवाड़ प्रताप दल सेवा संस्थान द्वारा असहाय परिवारों की अस्थियों एवं लावारिस अस्थियों का हिन्दू रीति रिवाज से पंडितो के द्वारा हर की पौढ़ी गंगा किनारे विसर्जन किया गया l प्रताप दल संस्थान के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने बताया कि दो बसों के द्वारा 117 अस्थियों को लेकर गये हरिद्वार में दल की महिला अध्यक्ष मंजू गहलोत एवं अन्य महिलाओं ने भी लावारिस अस्थियों का गंगा में विसर्जन किया गया l हरिद्वार के भीमगौडा क्षेत्र से सभी 80 यात्रियों को लेकर हर की पौढ़ी पहुंचे l वहां पर परिजनो ने मुंडन करा कर अपने परिजनों की अस्थियो को आंखों में पानी के साथ अंतिम विदाई दी गयी । संस्थान के संस्थापक लाला सालवी के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में संपूर्ण कार्य किया गया l इस कार्य में दल के जिला अध्यक्ष ओंकार जोशी, बलवंत सालवी, शेर सिंह राठौड़, मोहन सालवी,भगवतीलाल पालीवाल, प्रेम राज माली, सुनील अहीर, कविता सिसोदिया, हेमलता , राधिका , भेरूसिंह, प्रभुलाल तेली, सतीश, अजय सिंह भाटी, जय माली आदि ने सहयोग किया l अस्थियों के विसर्जन के बाद हनुमान जयंती पुर्णिमा पर गंगा किनारे हर की पौढ़ी पर देवलोकगमन आत्माओ की शान्ति की कामना की गयी l

Exit mobile version