24 News Update उदयपुर। मेवाड़ प्रताप दल सेवा संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक नृसिंह द्वारा मीठा राम जी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महंत हर्षितादास जी महाराज उपस्थित रहे। बैठक का संयोजन संस्थान के संस्थापक लाला सालवी ने किया, बकि अध्यक्षता रमेश जी लालवानी ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से लावारिस एवं असहाय व्यक्तियों की अस्थियों के विधिवत विसर्जन का निर्णय लिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी 11 अप्रैल को अशोक नगर स्थित गौशाला श्मशान से सुबह हरिद्वार के लिए यात्रा प्रारंभ की जाएगी। वहां 13 अप्रैल को गंगा तट पर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना के पश्चात अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।
संस्थान के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जो परिवार अपने परिजनों की अस्थियां लेकर हरिद्वार जाना चाहते हैं, वे मेवाड़ प्रताप दल के संस्थापक लाला सालवी से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जिन कार्यकर्ताओं के पास संस्थान का कोई दायित्व है, उन्हें अपनी-अपनी कॉलोनियों में बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इस सेवा कार्यक्रम की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में इस जनसेवा अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु तय स्थानों पर बैनर लगाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष ओंकार जोशी, महिला अध्यक्ष मंजु गहलोत सहित सुनील अहीर, खुशालेंद्र कुमावत, प्रभुलाल तेली, राजकुमार माली, शैलेन्द्र गावरी, सुरेश नागदा, रानी भाटिया, सुमन, राजकुमारी, हेमलता माली, प्रेमराज माली, घनश्याम भाटी, नरोत्तम गौड़, राकेश खत्री, पंडित गोपाल पालीवाल, सतीश, प्रीतम सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मेवाड़ प्रताप दल की बैठक में बेसहारा लोगों की अस्थियों के विसर्जन का निर्णय

Advertisements
