उदयपुर, 7 अक्टूबर। नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ उदयपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘जागृति’ के तहत डबोक स्थित गीतांजलि इंजीनियरिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस और आरोग्य सेवा संस्थान के कलाकारों के संयुक्त प्रयास से हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कॉलेज के युवाओं ने नशामुक्त जीवन जीने की शपथ ली। कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में हुआ। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई, मावली वृत्ताधिकारी चांदमल सिंगारिया और डबोक थानाधिकारी सूर्यभान सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर छोटी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को प्रभावित कर सकती है। युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री या नशाखोरी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0294-2414600, 0294-2414606 और एसपी कार्यालय की विशेष हेल्पलाइन 8764527201 साझा की गई। पुलिस ने कहा कि समय पर सूचना मिलने से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है। खेरवाड़ा में सीएलजी बैठक, हाईवे से लेकर त्योहारों की सुरक्षा तक पर मंथन खेरवाड़ा थाने में भी जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर सीएलजी बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई के पर्यवेक्षण में हुई बैठक में ऋषभदेव वृत्ताधिकारी अर्जुन सिंह राठौड़, खेरवाड़ा थानाधिकारी मनमन्ध आढ़ा, एसडीएम निलेश कलाल सहित व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, ग्राम पंचायत, सुरक्षा सखी और एनएचएआई के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण प्रभावित यातायात को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों और ट्रैफिक संचालन पर चर्चा हुई। बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण और बस स्टैंड पर संचालित सब्जी मंडी से यातायात प्रभावित होने का मुद्दा भी उठा। मंडी को किसी उपयुक्त वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित करने पर चर्चा हुई और एसडीएम ने जल्द व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया। राणी रोड से हाईवे कट के पास जल निकासी की समस्या के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने पर स्थायी समाधान के लिए उचित नाला निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व के दौरान सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा रावण दहन कार्यक्रमों में आवश्यक इंतजामों पर भी मंथन हुआ। बैठक में आगामी पंचायती राज एवं जिला परिषद चुनावों को देखते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। अंत में सदस्यों ने ‘जागृति’ अभियान में सहयोग देने और क्षेत्र में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजेश चपलोत को हाईकोर्ट से फिर राहत, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री सर्च या शेयर करना भी अपराध, राजस्थान साइबर पुलिस की सख्त चेतावनी