उदयपुर, 7 अक्टूबर। राजस्थान में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर पार्टी ने उदयपुर संभाग की पंचायत समितियों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। बुधवार को जारी सूची में उदयपुर और सलूम्बर जिलों की कुल 24 पंचायत समितियों की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई है। इस सूची में उन नेताओं के भी नाम हैं जो थे तो हैविवेट मगर जिनको निकाय चुनावों में लगभग अलग—थलग कर दिया गया था। ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियां शेयर की जा रही हैं —भरी दुपहरी में अंधियारा, सूरज परछाईं से हारा। अंतरतम का नेह निचोड़ें, बुझी हुई बाती सुलगाएँ, आओ फिर से दिया जलाएं…। हम पड़ाव को समझे मंज़िल, लक्ष्य हुआ आंखों से ओझ, वतर्मान के मोहजाल में आने वाला कल न भुलाएँ, आओ फिर से दिया जलाएं…। आहुति बाक़ी यज्ञ अधूरा, अपनों के विघ्नों ने घेरा, अंतिम जय का वज्र बनाने नव दधीचि हड्डियाँ गलाएं, आओ फिर से दिया जलाएं। उदयपुर जिले में गोगुंदा, झाड़ोल, उदयपुर ग्रामीण, मावली, वल्लभनगर और खैरवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों की पंचायत समितियों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं सलूम्बर जिले में सलूम्बर और धरियावद विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समितियों में संगठन की कमान प्रभारियों को दी गई है। गोगुंदा पंचायत समिति का प्रभारी कर्णसिंह शक्तावत और सायरा का प्रभारी मनोहर चौधरी बनाया गया है। बड़गांव की जिम्मेदारी करण सिंह शक्तावत को दी गई है। झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में झाड़ोल पंचायत समिति के लिए रजनी डांगी और गोपाल कुंवर, फलासिया के लिए शांति लाल मेघवाल, कोटड़ा के लिए संजय मेहता, औगणा के लिए प्रेम सिंह शक्तावत, देवला के लिए दीपक शर्मा और सुलाव के लिए सुगना देवी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।उदयपुर ग्रामीण में गिर्वा पंचायत समिति की जिम्मेदारी गणेश व्यास और नाई की जिम्मेदारी मनोहर चौधरी को मिली है। मावली पंचायत समिति में खुबीलाल पालीवाल, वल्लभनगर में नरेन्द्र सिंह आसोलिया और कुराबड़ में नाना लाल वया को प्रभारी बनाया गया है।खैरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कल्याणपुरा की जिम्मेदारी करण सिंह पंवार, खैरवाड़ा की गीता पटेल, ऋषभदेव की किरण नागौरी और नयागांव की राम कृपा शर्मा को सौंपी गई है।सलूम्बर जिले में सलूम्बर पंचायत समिति के प्रभारी विजय कुमार जैन, सराड़ा के दुर्गा प्रसाद मीणा और जयसमंद के कैलाश गांधी होंगे। गींगला पंचायत समिति की जिम्मेदारी करण सिंह पंवार को दी गई है। धरियावद विधानसभा क्षेत्र में लसाड़िया के लिए केवाराम पटेल और झल्लारा के लिए भूरा भाई पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation क्रिप्टोकरेंसी विषय पर बीबीए विद्यार्थियों के लिए इंटरैक्टिव व्याख्यान निगम चुनाव में 18 साल के हो चुके युवाओं को वोट नहीं डालने दिया, अब कह रहे हैं नाम जुड़वाओ, जिनके नाम निकाय सूची से बिना वजह काट दिए उनका जवाब बीएलओ के पास भी नहीं