24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। बदलते मानसून कभी तेज धूप, कभी बारिश, कभी ठण्ड के कारण चिकित्सा संस्थान में रोगियो की आवाजावी बढी है। डॉ ताराचन्द गुप्ता सीएमएचओ ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारी आज आवंटित क्षैत्र में रहे। उन्होने बताया कि समस्त बीसीएमओ को मच्छर रोधी गतिविधियो के प्रभावी एंव गुणवŸाा पूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश प्रदान किये गये है। उन्होने मौसमी बिमारीयो से बचाव के लिये जिला स्तरीय अधिकारीयो को फिल्ड विजिट कर मलेरिया क्रेश प्रोग्राम की गतिविधियो की मॉनिटरिंग एंव सुपरविजन के निर्देश दिये है। डॉ गुप्ता ने आज बडीसादडी खण्ड के केवलपुरा का निरीक्षण किया। उन्होने साफ-सफाई, दवाओ के भण्डारण की व्यवस्थाओ, वार्ड व्यवस्थाओ, ड्यूटी रजिस्टर, प्रयोगशाला हो रही जांचो एंव ओपीडी व आईपीडी वार्ड का निरीक्षण कर सुधार की आवश्यकता के चलते आवश्यक निर्देश प्रदान किये। डॉ पुनीत कुमार तिवारी ने आज कपासन खण्ड के नगर स्थित जनता क्लिनिक एंव उप स्वास्थ्य केन्द्र मुंगाना का निरीक्षण किया, उन्होने ग्रामीण क्षैत्र आशा सहयोगिनी, एएनएम व सीएचओ द्वारा किये जा रहे कार्यो को आंकलन व विश्लेषण कर सुधार एंव एन्टीलार्वल, एन्टी एडल्ट, सोर्स रिडक्शन एंव घर-घर सर्वे की गतिविधियो को गुणवŸाा पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया । उन्होने बताया कि टीमे घर घर जाकर बुखार, खासी, जुकाम, उल्टी, दस्त के लक्षण वाले रोगियो की खोज कर आमुल उपचार प्रदान कर रही है, साथ ही मौसमी बिमारीयो से बचाव, रोकथाम, उपचार एंव नियंत्रण हेतु उपाय सम्बन्धि स्वास्थ्य शिक्षा दे रही है। गन्दे पानी में क्रुड आयॅल, गम्बुशिया डालना इत्यादि कार्य किये जा रहे है। डॉ प्रियंका वर्मा जिला प्रजनन एंव शिशु स्वास्थ्य अधिकारी ने खण्ड निम्बाहेडा के सतखण्डा एंव अरनोदा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया व आवश्यक व्यवस्थाओ को जायजा लिया। हीट वेव-लू तापघात एंव गर्मी से बचाव हेतु अपनाये उपाय –हल्के कपडे पहने।अधिकतम पानी, ज्युस का उपयोग करे।छायादार स्थान पर रहे।हल्के भोजन का उपयोग करे।दही, छाछ एंव लस्सी, कच्ची केरी व प्याज का अधिकतम उपयोग करे।आवश्यकता पडने पर छाता लेकर बाहर निकले। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केली विद्यालय में प्रवेश उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित खेल प्रतिभाओं को मिले पंख, युवाओं को मिला मंच, आंजना बोले: खेल ही समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम