24 News Udpate उदयपुर। मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत डीएसटी और सूरजपोल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एमडीएमए की खरीद-फरोख्त करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 35 ग्राम एमडीएमए और 24892 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त एक फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशन में चल रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह चौहान और डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 6 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि टाउन हॉल के पीछे न्यू रोड पर एक कार में मादक पदार्थ एमडीएमए की खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार के भीतर बैठे तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में के.पी.अरशद हुसैन (27) निवासी जल चक्की, आजाद नगर, कांकरोली जिला राजसमंद, मेहमूद हुसैन उर्फ विलाल (24) निवासी सज्जन नगर कच्ची बस्ती, थाना अंबामाता उदयपुर तथा लव (31) निवासी नई आबादी, कांकरोली जिला राजसमंद शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि अरशद हुसैन और लव आपस में परिचित हैं और मादक पदार्थ खरीदने के लिए उदयपुर आए थे। आरोपी मेहमूद हुसैन उर्फ विलाल ने दोनों को टाउन हॉल के पीछे न्यू रोड पर डिलीवरी के लिए बुलाया था। तीनों आरोपी कार में बैठकर सौदा कर ही रहे थे कि पुलिस टीम ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अरशद हुसैन के कब्जे से 35 ग्राम एमडीएमए तथा मेहमूद हुसैन से बिक्री की राशि 24892 रुपये बरामद की है। साथ ही घटनास्थल से एक फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। कार्रवाई में शामिल टीम इस कार्रवाई में थानाधिकारी रतन सिंह चौहान, डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, शरीफ खान, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, बनबारी लाल, हितेंद्र सिंह, शक्ति सिंह तथा कांस्टेबल सुमेर सिंह, वीरेंद्र, सुमित, कृष्ण कुमार (चालक) और ओमप्रकाश शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जनगणना प्रपत्र में ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना, आंदोलन की चेतावनी ओगणा थाना पुलिस ने 2 साल से फरार 2 हजार का इनामी आरोपी पकड़ा