देवदर्शन से हुई दिन की शुरुआत, मंदिरों में पूजा-अर्चना; विभिन्न समाजों, संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-अभिनंदन

उदयपुर। नगर निगम महापौर पारस सिंघवी का जन्मदिन मंगलवार को धार्मिक आयोजनों, सामाजिक सरोकारों और सेवा गतिविधियों के बीच मनाया गया। दिन की शुरुआत देवदर्शन से हुई तो फील्ड क्लब में आयोजित रक्तदान शिविर में 211 यूनिट रक्त एकत्रित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समाजों, संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। कहीं पगड़ी और उपर्णा पहनाकर सम्मान हुआ तो कहीं आतिशबाजी, प्रसाद वितरण और सेवा कार्यों के जरिए जन्मोत्सव मनाया गया।

इसके बाद महापौर महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचे। यहां सुंदर सिंह भंडारी मंडल की ओर से मानव सेवा समिति के माध्यम से मरीजों के परिजनों को भोजन कराया गया। अखाड़ा हनुमानजी मंदिर समिति, नाड़ाखाड़ा में वार्ड 24 के कार्यकर्ताओं, अखाड़ों के उस्तादों, पहलवानों और साहू समाज के प्रतिनिधियों ने उनका पगड़ी व उपर्णा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा भी मौजूद रहे। जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष के रूप में सिंघवी ने राजस्थान में कांस्य पदक जीतने वाली महिला पहलवान वर्षा खोखावत को 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

क्षेत्रीय पार्षद वैभव भंडारी के सानिध्य में पारस सिंघवी ने सर्वऋतुविलास स्थित श्री सगस जी बावजी राज मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सर्वऋतुविलास पार्क में विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनका अभिनंदन किया गया। समिति अध्यक्ष रविंद्र सुराणा, महामंत्री भावेश गंगावत सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं मौजूद रहीं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में उपमहापौर दिनेश भट्ट और मंडल अध्यक्ष महेश पुरी गोस्वामी ने उनकी अगवानी की। परशुराम चौराहे स्थित अपना गौशाला में गोपूजन कर गायों को लापसी का भोग लगाया गया तथा जलकुंडियां भेंट की गईं।

रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

फील्ड क्लब में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 211 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर संयोजक उमेश मनवानी और सह-संयोजक वैभव भंडारी के सानिध्य में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजन हुआ। जिला महामंत्री देवीलाल सालवी और पंकज बोराणा ने मार्गदर्शन किया। शिविर में शहर विधायक ताराचंद जैन, वरिष्ठ नेता मांगीलाल जोशी, रविंद्र श्रीमाली, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

दिनभर चले आयोजनों के दौरान सिंघवी शक्ति नगर स्थित सनातन मंदिर, बोहरा गणेशजी मंदिर और अंबामाता मंदिर भी पहुंचे। बोहरा गणेश मंदिर में महाआरती के बाद केक काटा गया, जबकि अंबामाता मंदिर में 91 किलो लड्डुओं का भोग लगाकर आमजन में प्रसाद वितरित किया गया। यहां बैंड-बाजे और बग्गी के साथ उनका स्वागत हुआ तथा आतिशबाजी भी की गई। नाड़ाखाड़ा में भूपेंद्र रावल मित्र मंडल और हेलावाड़ी में हेला समाज के लोगों ने भी अभिनंदन किया। युवा मोर्चा ने सनी पोखरना के नेतृत्व में जगदीश चौक पर आतिशबाजी, प्रसाद वितरण और सम्मान समारोह आयोजित किया।

शाम को शोभागपुरा स्थित सॉलिटेयर गार्डन एंड रिसोर्ट में आत्मीयजनों की ओर से अभिनंदन समारोह हुआ। केक काटकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। स्वरुचि भोज भी आयोजित हुआ।

इस अवसर पर पारस सिंघवी ने जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं व्यापारिक संगठनों और शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस तरह उनका मनोबल बढ़ाया है, वह उनके लिए कर्ज के समान है, जिसे अगले पांच वर्षों में उदयपुर की जनता की सेवा करके चुकाने का प्रयास करेंगे। महापौर कार्यालय के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।

शक्तिनगर व्यापार मंडल की ओर से शक्तिनगर स्थित लिबर्टी पेंट्स के बाहर नगर निगम उदयपुर के महापौर एवं उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भव्य आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया और केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
शक्तिनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि महापौर पारस सिंघवी का शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पार्षद वैभव भंडारी एवं पार्षद देवीलाल सालवी का भी शक्तिनगर व्यापार मंडल की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। व्यापार मंडल के महासचिव जितेंद्र कालरा ने बताया कि इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों एवं उनके शुभचिंतकों ने उपर्णा, शॉल एवं पारंपरिक राजस्थानी पाग पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। व्यापार मंडल के गोवर्धन राठौड़, यश पालीवाल, नरेंद्र राठौड़, ओमप्रकाश सिधवानी, संजय नागदेव, पुनीत आहूजा, कमलेश राजानी, राजेश, निखिल साहू, कमल साहू, अवंत सेन एवं लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading