​उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने बुधवार को झीलों की नगरी उदयपुर में चल रही विभिन्न विकास, सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का व्यापक निरीक्षण किया। राज्यपाल कटारिया ने शहर के ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पारस तिराहा ओवरब्रिज, किशनपोल नवनिर्मित डिप्टी कार्यालय, निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड, मुखर्जी चौक, आयड़ नदी सौंदर्यीकरण स्थल, ठोक चौराहा, नेहरू हॉस्टल नई लेन तथा अटल पार्क सहित कुल 8 प्रमुख स्थलों का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को बेहतर गुणवत्ता से काम करने व आमजन को राहत देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

​इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व सभापति व पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, पूर्व महापौर जीएस टांक, नानलाल बया, आकाश वागरेचा, दीपक बोल्या, जतिन श्रीमाली, अर्चना शर्मा, कुंतीलाल जैन, फारूक हुसैन, जितेंद्र मारू, उपेंद्र जैन, अनिता गौड़, लोकेश गौड़, पूनमचंद मोर और महेंद्र दोषी सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
​वहीं प्रशासनिक व विभागीय टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा, डिप्टी छवि शर्मा, यूडीए से SE संजीव शर्मा, नगर निगम से SE मनीष अरोड़ा, वरिष्ठ अभियंता हितेश सुखवाल, महेंद्र संधानी, अनिल धींग तथा तहसीलदार गणेश विजयवर्गीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

​पारस तिराहा ओवरब्रिज — 31 मार्च से पहले शुरू होगा आवागमन

​निरीक्षण की शुरुआत में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया सबसे पहले पारस तिराहे पर बन रहे ओवरब्रिज को देखने पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की, जिस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इस ओवरब्रिज को 31 मार्च से पहले हर हाल में चालू कर दिया जाएगा। राज्यपाल ने पारस चौराहे के आसपास लगातार होने वाले ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को वहां मौजूद अतिक्रमण को तुरंत हटाने के सख्त निर्देश दिए, ताकि वाहन चालकों को सुगम आवागमन मिल सके।

​किशनपोल में नए डिप्टी कार्यालय में पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

​पारस तिराहे के निरीक्षण के बाद राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया किशनपोल पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित डीवाईएसपी (DYSP) कार्यालय का अवलोकन किया। नए कार्यालय भवन की व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस नए कार्यालय के चालू होने से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में काफी सहायता मिलेगी। कार्यालय परिसर में पहुंचने पर डिप्टी छवि शर्मा के निर्देशन में पुलिसकर्मियों द्वारा राज्यपाल कटारिया को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

​एलिवेटेड रोड — गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश, बस स्टैंड चौराहा फिर बनेगा

​इसके पश्चात, राज्यपाल कटारिया उदयपुर में बन रही एलिवेटेड रोड के निर्माण स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यदायी ठेका कंपनी और यूडीए के अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा की और विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने 9 महीने में पूरा करने की जानकारी दिए जाने पर कटारिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण हटाए गए बस स्टैंड के सामने वाले चौराहे को अब वहीं दो पिलर के बीच में फिर से बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुखर्जी चौक : सब्जी मंडी शिफ्ट होने और पार्किंग व्यवस्था से व्यापारी खुश

​इसके बाद राज्यपाल कटारिया मुखर्जी चौक पहुंचे। पहले इस चौक में सड़क पर ही सब्जी मंडी लगा करती थी, जिसे नगर निगम ने कुछ समय पूर्व पास में मंडी परिसर में शिफ्ट कर दिया था। मंडी हटने के बाद चौक में बनी सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था को देखकर कटारिया ने काफी प्रसन्नता और संतोष व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने भी अतिक्रमण-मुक्त और सुव्यवस्थित होने पर खुशी जताई तथा राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और शहर विधायक ताराचंद जैन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

​आयड़ नदी : श्री निकेतन साइड में अवैध निर्माण हटाने के आदेश

​मुखर्जी चौक से निकलकर राज्यपाल कटारिया सीधे आयड़ नदी पहुंचे, जहां उन्होंने नदी के चल रहे सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार कार्य का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कटारिया ने नदी के बहाव क्षेत्र और किनारों की स्थिति को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्री निकेतन वाली साइड में जिन लोगों ने नदी की सीमा में अतिक्रमण कर रखा है, उन सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाए और अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए, ताकि नदी के सौंदर्यीकरण कार्य में कोई बाधा न आए और बहाव सुचारू रह सके। साथ ही निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने के बाद वहां पर फेंसिंग लगाकर आए नदी की सीमा निर्धारित की जाए।

ठोकर चौराहा : रेलवे ग्राउंड के पास की बिल्डिंग अधिगृहीत कर चौराहा चौड़ा करने के निर्देश

​आयड़ नदी के बाद राज्यपाल कटारिया ने ठोकर चौराहे पर पहुंच कर वहां चल रहे सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कटारिया ने यूडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड के पास वाली बिल्डिंग को अधिगृहीत करने की सहमति जब बन चुकी है, तो इसमें अब बिल्कुल भी देरी न की जाए। उसे तुरंत अधिगृहीत कर और हटाकर चौराहे को चौड़ा किया जाए। इस पर अधिकारियों ने भी सहमति जाहिर करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

नेहरू हॉस्टल — नई लेन देखकर हुए खुश, सेवाश्रम चौराहे तक विस्तार के निर्देश

​ठोक चौराहे का जायजा लेने के बाद राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया नेहरू हॉस्टल पहुंचे। वहां हॉस्टल के पास हाल ही में निर्मित की गई नई लेन को देखकर कटारिया ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस लेन की लंबे समय से आवश्यकता थी, जो अब पूरी हुई है। इसके साथ ही राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस नई लेन को आगे बढ़ाते हुए सीधे सेवाश्रम चौराहे तक जोड़ा जाए, ताकि वाहन चालकों को एक सुगम और वैकल्पिक मार्ग मिल सके।

​अटल पार्क : अधिकारियों को काम शीघ्र पूरा कर जल्द लोकार्पण के निर्देश

​इसके पश्चात राज्यपाल कटारिया अटल पार्क पहुंचे। पार्क के काफी बड़े क्षेत्र में बन रहे अटल पार्क को लेकर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचे हुए कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। कटारिया ने अधिकारियों से कहा कि पार्क का निर्माण कार्य पूरा कर इसका जल्द से जल्द लोकार्पण किया जाए, ताकि शहर और स्थानीय निवासियों को एक नया, बेहतरीन और खूबसूरत पार्क समर्पित किया जा सके।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading