उदयपुर। बेकरिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह गोगुंदा-उदयपुर नेशनल हाईवे-27 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बजरी से भरे एक ट्रेलर के केबिन में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रेलर का पूरा केबिन आग की चपेट में आ गया। घटना मोरस टोल के पास सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। ट्रेलर डिसा गांव से बजरी भरकर उदयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक केबिन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग फैलती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेलर से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। समय रहते चालक के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। केबिन जलकर हुआ राख प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेलर का केबिन बुरी तरह जल गया।घटना की सूचना मिलते ही बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी रामअवतार मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया। हाईवे पर आधे घंटे तक प्रभावित रहा यातायातट्रेलर में आग लगने के कारण गोगुंदा-उदयपुर नेशनल हाईवे-27 पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया। आग बुझने के बाद ट्रेलर को सड़क से हटवाकर हाईवे पर यातायात व्यवस्था दोबारा सुचारू करवाई गई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्कूलों के समय को लेकर बड़ा बदलाव, 15 अक्टूबर तक प्रातःकालीन समय ही रहेगा लागू एमबी अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक रतनलाल सालवी का स्वागत, उपरणा ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन