फतहनगर। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के निर्वाचित पार्षदों के सम्मान को लेकर गुरुवार को कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आया। प्रताप चौराहा स्थित गणपति ज्वेलर्स पर आयोजित समारोह में भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सीमा सोनी का भी अभिनंदन किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गणपत लाल स्वर्णकार के प्रतिष्ठान पर हुए कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी पार्षदों का माला पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव परिणाम पर खुशी जताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।

समारोह के बाद प्रताप चौराहे पर आतिशबाजी की गई, जिससे कुछ देर के लिए पूरा माहौल उत्सव में बदल गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों से नगर के विकास को प्राथमिकता देने और जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व मंडल महामंत्री फूलचंद कुमावत, भाजपा एससी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश पहाड़िया, रमेश तेली, पुष्पेन्द्र बड़ालमिया और गोवर्धन सोनी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदों को नगर की विकास योजनाओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading