24 News Update चित्तौड़गढ़। जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला को होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयपुर से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसने इंस्टाग्राम पर ‘रिजवान खान’ नामक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी। धीरे-धीरे युवक ने महिला से दोस्ती बढ़ाई और बातचीत में उसे फंसा लिया।करीब 7-8 महीने पहले आरोपी ने महिला को चित्तौड़गढ़ स्टेशन के पास होटल मीनाक्षी में बुलाया। महिला के वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसे पीने के लिए कुछ दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए।ब्लैकमेल कर वसूले एक लाख कैश और चांदी की चेनहोश में आने के बाद महिला को रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने पैसे और सामान नहीं दिए, तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसके परिवार तक भी पहुंचा देगा। डर के मारे महिला ने उसे एक लाख रुपये, एक मोबाइल और चांदी की चेन दे दी। लेकिन आरोपी इससे भी नहीं रुका और महिला के पति को भी फोटो व वीडियो भेजकर धमकाना शुरू कर दिया।जयपुर से गिरफ्तारी, असली नाम एजाज खानपुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को जयपुर के हसनपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसका असली नाम एजाज खान है और उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम ‘रिजवान खान’ से अकाउंट बना रखा था। पूछताछ में आरोपी ने नकद रकम लेने से इनकार किया है, लेकिन पुलिस तकनीकी और खातों की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ में महिला के साथ हुई लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए आभूषण बरामद उमंग-5 अभियान में दो बालश्रमिकों को रेस्क्यू कर दिलाया गया सुरक्षित आश्रय