24 News Update उदयपुर। सरकारी नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठने वाले एक शातिर ठग को हिरण मगरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले नौ महीनों से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।हिरण मगरी थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि पुलिस ने भीलवाड़ा जिले के गंगापुर निवासी रूपनारायण उर्फ पप्पू को दबोचा है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का दावा कर कई लोगों से रकम वसूल चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया और कुल कितनी राशि हड़पी गई।फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया, सच सामने आते ही गायबपुलिस के अनुसार, मामला 1 मार्च का है, जब सेक्टर-3 स्थित समता नगर निवासी सुनील कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि आरोपी उसके यहां किराएदार के रूप में रह रहा था। इसी दौरान उसने कार्मिक विभाग में कार्यालय सहायक पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर 5 लाख रुपये ले लिए।आरोपी ने भरोसा कायम रखने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। जब सुनील कुमार को नियुक्ति पत्र की सच्चाई पर शक हुआ और उसने जानकारी जुटाई, तो धोखाधड़ी का खुलासा हो गया। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क पूरी तरह तोड़ लिया। मजबूरन पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार दबिशों और तकनीकी निगरानी के बाद आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर ठगी के अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट में रिज्यूम निर्माण और मॉक इंटरव्यू पर कार्यशाला, 75 विद्यार्थियों ने सीखे करियर के गुर उदयपुर की मनस्वी अग्रवाल ने अंटार्कटिका के सर्वाेच्च शिखर पर तिरंगा फहरा कर रचा इतिहास