24 News Update नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर इस बदलाव की आधिकारिक जानकारी दी गई। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि सदन में पार्टी की ओर से बोलने के लिए राघव चड्ढा को समय आवंटित न किया जाए। हालांकि पार्टी ने इस फैसले के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि राघव चड्ढा की लंबे समय से पार्टी गतिविधियों से दूरी इसके पीछे एक कारण हो सकती है। बताया जा रहा है कि हाल के महीनों में उन्होंने पार्टी से जुड़े अहम मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यहां तक कि 27 फरवरी को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में कोर्ट से राहत मिलने पर भी उन्होंने कोई बयान जारी नहीं किया। राघव चड्ढा वर्ष 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 2028 तक है। वे संसद में गिग वर्कर्स, स्कूल फीस जैसे जनसरोकार से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं, लेकिन पार्टी की राजनीतिक लाइन पर उनकी सक्रियता कम देखी गई।अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारीनए उपनेता बनाए गए अशोक मित्तल भी पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक और चांसलर हैं। वर्ष 2022 में राज्यसभा पहुंचे मित्तल राजनीति में आने से पहले एक सफल उद्योगपति के रूप में जाने जाते रहे हैं। उनका परिवार ‘लवली ग्रुप’ के जरिए ऑटोमोबाइल और मिठाई कारोबार से भी जुड़ा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के उत्तर पर उठे सवाल : देश में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की सूचना नहीं, शिकायत आई तो कार्रवाई