24 News Udpate उदयपुर, 15 जून। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत सोमवार को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सूरजपोल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, ग्राम चौपालों के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं को जोड़ने तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों की समीक्षा जैसे अहम विषयों पर विस्तृत मंथन किया गया।
मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि बैठक एआईसीसी वार रूम से आईं श्रीमती मीनाक्षी सेठी जैदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा कर संगठनात्मक रणनीति तय की गई।

ग्राम चौपालों के जरिए जनता की नब्ज टटोलने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए मीनाक्षी सेठी जैदी ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता आमजन की भावनाओं और समस्याओं को समझना होना चाहिए। इसके लिए सांसद प्रत्याशी, विधायक और विधायक प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से ग्राम चौपाल आयोजित करनी होगी, जहां ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना जाए और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन चौपालों में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी भाग लें, ताकि संगठन और जनता के बीच सीधा संपर्क मजबूत हो तथा पार्टी के प्रति विश्वास बढ़े।

बूथ स्तर तक होगी वोटर मैपिंग
जैदी ने बताया कि उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिला कांग्रेस की निगरानी में बूथ स्तर तक वोटर मैपिंग कराई जाएगी। इसका उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान किसी कारणवश मतदाता सूची से छूट गए पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जुड़वाना है।
उन्होंने ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे बूथ स्तर पर अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भेजकर सर्वे कराएं तथा उसकी रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराएं, जिससे कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

निष्क्रिय नेताओं की रिपोर्ट जाएगी एआईसीसी और पीसीसी को
मीनाक्षी सेठी जैदी ने स्पष्ट कहा कि लगातार तीन बैठकों अथवा धरना-प्रदर्शनों में अनुपस्थित रहने वाले विधायक, विधायक प्रत्याशी, पीसीसी पदाधिकारी और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की सूची समय-समय पर प्रदेश कांग्रेस और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी। इससे संगठन में सक्रिय और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं का स्पष्ट मूल्यांकन हो सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लॉक और मंडल स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी एआईसीसी और पीसीसी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा, जिससे केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व सीधे कार्यों की निगरानी कर सके।

बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा: रघुवीर सिंह मीणा
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर होती है। यदि बूथ मजबूत होगा तो मंडल, ब्लॉक और जिला स्वतः मजबूत होंगे। इसी उद्देश्य से आने वाले समय में जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में सोशल मीडिया मैनेजमेंट, बूथ मैनेजमेंट, कांग्रेस की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों एवं मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मीणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल स्थानीय नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की भी जानकारी रखनी होगी ताकि वे गांव-ढाणी तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस अब बूथ, मंडल और ब्लॉक स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों और आंदोलनों की रिपोर्ट नियमित रूप से पीसीसी और एआईसीसी को भेजेगी तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में अवसर दिया जाएगा।

एआईसीसी और पीसीसी की रहेगी सीधी निगरानी
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि अब जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर की कार्यप्रणाली पर एआईसीसी और पीसीसी की सीधी नजर रहेगी। सभी गतिविधियों को डिजिटल पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता के कार्यों का मूल्यांकन किया जा सके। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को भविष्य में संगठन में आगे बढ़ाने की नीति अपनाई जाएगी।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में एआईसीसी वार रूम से मीनाक्षी सेठी जैदी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरालाल दरांगी, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पीसीसी महासचिव सुरेश सुथार, डॉ. कल्याण सिंह राव, नवल सिंह चुंडावत, डॉ. कौशल नागदा, डॉ. संजीव राजपुरोहित, मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य, मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मेनारिया, खैरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल मीणा, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, झाड़ोल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जैन, हिरणमगरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल डांगी, निर्मला मीणा, पुष्पा मीणा, कमला परमार, आदिवासी कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रवि भावा, प्रवीण सालवी, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन अध्यक्ष माधव लाल अहीर, एनएसयूआई अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदीप भगत, धर्म नारायण डांगी, थावरचंद डामोर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फारूक कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉ. संजीव राजपुरोहित ने किया, जबकि नवल सिंह चुंडावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस बैठक को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ सशक्तिकरण अभियान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading