24 News Update उदयपुर। घासा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 302 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बरामद अफीम के साथ प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशन में तथा जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के आदेशानुसार की गई। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली आशिमा वासवानी के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
नाकाबंदी में दबोचा गया आरोपी
थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 अप्रैल 2026 को ग्राम रख्यावल में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। जांच में वाहन चालक की पहचान भवर लाल उर्फ भमरु पुत्र हीरा लाल जणवा, निवासी देवीपुरा थाना डूंगला जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर उसके कुर्ते की साइड जेब से 302 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
इस प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच थानाधिकारी डबोक गोपाल नाथ द्वारा की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस पूरी कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे—
सुरेन्द्र सिंह, पु.नि., थानाधिकारी घासा
माधव सिंह, कानि. नं. 97
महेन्द्र सिंह, कानि. नं. 36
विश्वराज सिंह, कानि. नं. 1415
सुरेश कुमार, कानि. नं. 2593
लोकेश रायकवाल, कानि. नं. 2252 (साइबर सेल)

