Site icon 24 News Update

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई: 6.5 किलो डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

उदयपुर जिले के कानोड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर 6.500 किलोग्राम डोडा चूरा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी राजेन्द्र जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 अप्रैल 2026 को अमरपुरा चौराहा पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पुलिस को देखकर भागने लगी। टीम ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शंकर (51), निवासी ओडा फला, भोजपुर, थाना धरियावाद, जिला प्रतापगढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग में 4.280 किलो और मोटरसाइकिल की डिग्गी में 2.220 किलो, कुल 6.500 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। प्रकरण की आगे की जांच भींडर थाना प्रभारी मुकेश चन्द्र द्वारा की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी हुकम सिंह के साथ चेतनप्रकाश, ओमप्रकाश, सुनील, भरत, दशरथ और संतोष दास सहित टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exit mobile version