24 News Update उदयपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत थाना घासा पुलिस ने लगातार दूसरी प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध अफीम एवं भारी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त मावली आशिमा वासवानी के निर्देशन में संपादित की गई। पुलिस के अनुसार दिनांक 16 अप्रैल 2026 को एएनटीएफ यूनिट उदयपुर से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना घासा पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम डिगरकिया में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी राजू पुत्र फतहलाल पाटीदार (उम्र 25 वर्ष), निवासी डिगरकिया, थाना घासा के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मकान के कमरों से 878 ग्राम अवैध अफीम एवं 51 लाख 65 हजार रुपये नकद बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है। प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी फतहनगर चन्द्रशेखर किलानिया द्वारा किया जा रहा है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना घासा के थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने किया। टीम में हेड कांस्टेबल राजकुमार (नं. 2939), कांस्टेबल माधव सिंह (नं. 97), महेन्द्र सिंह (नं. 36), विश्वराज सिंह (नं. 1415), प्रीतम (नं. 3171) एवं महिला कांस्टेबल सविता (नं. 2593) शामिल रहे।
ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ में घासा पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई: 878 ग्राम अफीम व 51.65 लाख नकदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
