Site icon 24 News Update

घासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 364 किलो नकली घी और 50 किलो मावा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News update उदयपुर। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घासा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 364 किलोग्राम नकली घी और 50 किलोग्राम मावा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार थानाधिकारी घासा ने पुलिस टीम के साथ 6 मार्च को नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। इस दौरान एक कार नंबर MH-03-AR-1839 को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार चालक श्यामदास पुत्र धनराज निवासी चौकड़ी थाना रेलमगरा जिला राजसमंद तथा पास वाली सीट पर बैठे लेहरीलाल उर्फ पप्पू पुत्र चेनराम निवासी नोलिया का नोहरा थाना घासा जिला उदयपुर के कब्जे से 120 किलोग्राम मिलावटी घी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने यह घी दिनेश पुत्र बाबूलाल निवासी पटेलो का वाडा, घासा से खरीदना बताया। इस पर पुलिस टीम दिनेश के बाड़े में पहुंची, जहां एक सफेद अल्टो कार से 175 किलोग्राम घी और एक कमरे से 69 किलोग्राम घी के साथ 50 किलोग्राम मावा बरामद किया गया।
इस प्रकार घासा पुलिस ने कुल 364 किलोग्राम नकली घी और 50 किलोग्राम नकली मावा जब्त किया। कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक उदयपुर भी मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस ने इस मामले में श्यामदास पुत्र धनराज निवासी चौकड़ी, रेलमगरा जिला राजसमंद तथा लेहरीलाल उर्फ पप्पू पुत्र चेनराम निवासी नोलिया का नोहरा, घासा जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version