उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत घासा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गांजे सहित गिरफ्तार किया है।
अभियान का संचालन गौरव श्रीवास्तव, महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशन में किया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल तथा वृत्त मावली के पुलिस उप अधीक्षक छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने 24 फरवरी 2026 को पलाना कला में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान शिवदास पुत्र नानूदास निवासी भीलवाड़ा, पलाना कला थाना घासा के कब्जे से 2 किलो 49 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
मामले का अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी डबोक श्री गोपाल नाथ द्वारा किया जा रहा है।
कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के साथ हैड कांस्टेबल जगदेव सिंह, हैड कांस्टेबल समय राज, कांस्टेबल माधव सिंह तथा कांस्टेबल महेन्द्र सिंह शामिल रहे।

