24 News Update उदयपुर। पुलिस थाना डबोक ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। पुलिस अब चोरी गए नकद 60 हजार रुपये की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी रंजन सदा उर्फ बलराम पुत्र अर्जुन, निवासी ग्राम डीहा, पोस्ट सादपुर, थाना साहेवपुर कमाल, जिला बेगूसराय (बिहार), हाल निवासी गुड़ली थाना डबोक ने 14 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को वह सांवरा जी शनि भगवान के दर्शन के लिए गया था। घर लौटने पर देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और घर से 60 हजार रुपये नकद, घड़ी, बैग व उसकी स्कूटी चोरी हो चुकी थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक मावली आशिमा वासवानी के सुपरविजन में थानाधिकारी डबोक हुकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी व आसूचना सहयोग से पुलिस ने अभियुक्त प्रिन्स पुत्र दिनेश निवासी ब्राह्मणों की बावड़ी, गुड़ली, डबोक को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्कूटी बरामद की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस चोरी गए नकद राशि सहित अन्य सामान की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
- श्री हुकम सिंह थानाधिकारी, डबोक ।
- श्री गोविन्दराम हैड कानि. 1538 |
- श्री अर्जुनसिंह हैड कानि. 278।
- श्री दिनेश कानि. 1182।
- श्री रतनलाल कानि. 1341 ।

