24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर की फतहसागर झील को भरने में सबसे बड़ा सहायक मदार बड़ा तालाब शनिवार को लबालब हो गया। तालाब पर चादर चलने के साथ ही मदार नहर से पानी फतहसागर झील में पहुंचना शुरू हो गया है।पिछले 24 घंटे में उदयपुर जिले में सबसे अधिक बारिश गोगुंदा क्षेत्र में हुई, जहां करीब 3 इंच बरसात दर्ज की गई। वहीं मदार क्षेत्र में लगभग 2 इंच, देवास व खेरवाड़ा में एक-एक इंच और उदयपुर शहर में करीब आधा इंच बारिश हुई। शुक्रवार शाम को हुई बरसात के बाद मदार तालाब भर गया और अब लगातार फतहसागर की ओर पानी छोड़ रहा है।मदार से सीधे फतहसागर तक24 फीट क्षमता वाले मदार तालाब का पानी मदार नहर से होकर प्रताप गौरव केंद्र के नीचे से देवाली होते हुए सीधे फतहसागर झील में पहुंच रहा है। 13 फीट भराव क्षमता वाली फतहसागर झील का जलस्तर शनिवार सुबह तक लगभग 10 फीट दर्ज किया गया, जो अब तेजी से बढ़ रहा है।ऐसे भरती है फतहसागरफतहसागर झील में पानी की मुख्य आवक मदार बड़ा, मदार छोटा और थूर की पाल से मदार नहर के जरिए होती है। इसके अलावा सीसारमा नदी के माध्यम से पिछोला झील भरने पर उसका अतिरिक्त पानी लिंक चैनल से फतहसागर में छोड़ा जाता है।अन्य प्रमुख जलाशयों की स्थितिउदयसागर झील – 7.31 फीट भराव क्षमता वाली उदयसागर का जलस्तर वर्तमान में लगभग 6.7 फीट तक पहुंच गया है। इसका गेट बंद है।स्वरूपसागर – 3.35 फीट क्षमता वाली स्वरूपसागर झील का जलस्तर 3.12 फीट है। गेट बंद हैं।जयसमंद – एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद का जलस्तर 415.13 मीटर दर्ज किया गया है।वल्लभनगर बांध – 5.94 फीट क्षमता वाला यह बांध इस समय 3.53 फीट पर है।मानसी वाकल बांध (झाड़ोल) – 581 फीट क्षमता में से अभी 579.65 फीट तक पानी पहुंच चुका है।साबरमती बांध (कोटड़ा) – 12.4 फीट क्षमता वाला यह बांध भर चुका है और इस पर 1 इंच की ओवरफ्लो चल रही है।जोगीवाड़ बांध (कोटड़ा) – यह भी 1 इंच की ओवरफ्लो पर चल रहा है।केजड़ बांध (सलूम्बर) – यह बांध पूरी तरह भर चुका है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की बेटी स्नेहा जैन ने एवरेस्ट बेस कैंप पर फहराया तिरंगा, शहर का मान बढ़ाया मेवाड़ा प्रजापति समाज चुनाव : 84 गांवों के 2800 वोटर चुनेंगे नया अध्यक्ष, जबर्दस्त प्रचार, वोटिंग कल