Site icon 24 News Update

भगवान पारसनाथ निर्वाण दिवस मुकुट सप्तमी आज

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पुनर्वास कॉलोनी मे आर्यिका विकाम्याश्री माताजी ससंघ मे होंगे आयोजन 23 किलो का विशाल निर्वाण लाडू 31 जुलाई को चढाया जाएगा। प्रतिष्ठाचार्य विनोद उर्फ विरल पगारिया ने बताया की जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के 23 वे तीर्थंकर पारसनाथ भगवान का निर्वाण दिवस 31 जुलाई गुरुवार को प्रातः विमलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर गलियाकोट कॉलानी मे स्थानीय सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा चातुर्मास आराधनारत श्रमणी आर्यिका विकाम्याश्री माताजी ससंघ के सानिध्य मे तथा प्रतिष्ठचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल के तत्वावधान मे श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुवार को प्रातः मन्दिर के समीप सभागार मे निर्मित तीर्थराज सम्मेद शिखरजी की प्रतिकृति के सामने पारसनाथ भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की जाएगी इसके बाद मुख्य विधान मंडप सहित कुल 44 विधान मण्डलीय कल्याण मन्दिर पारसनाथ विधान होगा। जिस पर अष्ट द्रव्य युक्त अर्घ समर्पित किये जाएंगे। इस अवसर पर भगवान के मोक्ष कल्याणक अवसर पर निर्वाण का प्रतीक 23 किलों का विशाल निर्वाण लाडू मंच पर नवनिर्मित सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र की प्रतिकृति पर स्थित सुर्वण भद्र टूक पर निर्वाण काण्ड पाठ उच्चारण के साथ चढाया जाएगा साथ ही भगवान पारसनाथ के जीवन चरित्र पर आर्यिका विकाम्याश्री माताजी का प्रवचन होगा। शांतिपाठ आरती विसर्जन विधि के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

Exit mobile version