24 News Update सागवाडा (जयदीप जोशी)। निकट्वर्ती गोवाडी अजितनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर मे सकल दिगम्बर जैन समाज सागवाडा के संयोजन मे भाई दूज के अवसर पर गुरुवार को प्रातः श्री अजितनाथ महामण्डल विधान का आयोजन प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद उर्फ विरल पगारिया के तत्वावधान मे आर्यिका विजयमती, वूमन्स फेडरेशन गु्रप की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती प्रेरणा -नरेन्द्र शाह , सूची – प्राशु शाह परिवार सागवाड़ा द्वारा किया गया।
मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार गोवाडिया ने बताया गुरुवार को प्रातः मूलनायक अजितनाथ भगवान तथा गर्भ गृह के बायी ओर बाहर वेदी पर विराजित शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा का विविध द्रव्य पूरित कलशों से महाभिषेक किया गया साथा ही विश्व शान्ति कामनार्थ प्रतिमा पर प्रेरणा शाह , प्राशु , सूचि शाह पालिकाध्यक्ष आशीष गांधी द्वारा शान्तिधारा की गयी। सकलीकरण , इन्द्र प्रतिष्ठा , मण्डप प्रतिष्ठा , दीप प्रज्जवलन , पंच मंगल कलश स्थापना के बाद नवदेवता व मूलनायक अजितनाथ भगवान की अष्ट द्रव्य पूजा की गयी। इसके बाद यजमान शाह परिवार तथा इन्द्र इन्द्राणियो के समूह द्वारा प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ अजितनाथ विधान विधान मंडप पर अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त 121 अर्घ समर्पित किये गये। साथ ही 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के के निर्वाण महोत्सव मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष मे श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लाडू डॉक्टर दिव्या डॉक्टर हर्ष जैन निवासी डूंगरपुर द्वारा निर्वाण कांड स्त्रोत के वाचन के साथ विधान मण्डप पर चढाया गया। शान्तिपाठ व विसर्जन विधि के बाद 23 वे तीर्थंकर पारसनाथ भगवान की प्रतिमा को प्राचीन काष्ट निर्मित रथ मे विराजित कर रथ यात्रा शोभा यात्रा पारम्परिक वाद्य यंत्रों ढोल नगाडो के साथ निकाली गयी। स्वामी के 2551वे निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष मे श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लाडू चढाया। शान्तिपाठ व विसर्जन विधि के बाद जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमा को प्राचीन काष्ट निर्मित रथ मे विराजित कर रथ यात्रा शोभा यात्रा पारम्परिक वाद्य यंत्रों ढोल नगाडो के साथ निकाली गई। रथयात्रा मे श्रद्धालुओं द्वारा गैर नृत्य खेला गया रात्रि मे मन्दिर मे 108 दीपकों से जिनेन्द्र भगवान की आरती के साथ महोत्सव सम्पन्न हुआ। इस अवसर जैन समाज सागवाड़ा के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस अवसर पर सेठ महेश नोगमिया, ट्रस्टी गण,किर्ती भाई सरार्फ,केशरीमल शाह, सहित सागवाड़ा पुनर्वास कॉलोनी समेत अनेक जगह के श्रद्धालु उपस्थित थे।
हर्षे उल्लास के साथ गोवाडी में भाई दूज पर्व, रथोत्सव मेला व मनोकामना सिद्धी विधान सम्पन्न

Advertisements
