24 News update उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) उदयपुर की ओर से 27 जून को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम जी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष मायापुर वासी ने बताया कि गत वर्ष रथयात्रा में भक्तों की भारी भीड़ और उत्साह को देखते हुए इस बार आयोजन को वृहद स्तर पर करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मंदिर स्तर पर वैष्णव ब्रह्मचारी तथा भक्तों की विभिन्न समितियाँ गठित कर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मायापुर वासी ने बताया कि इससे पूर्व पुरी जगन्नाथ मंदिर की परंपरा अनुसार देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम जी का महा स्नान किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश से मंगवाए गए गंगाजल से 108 कलशों द्वारा हरे कृष्ण महामंत्रोच्चारण के साथ महा स्नान एवं पुष्पाभिषेक सम्पन्न हुआ। आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ग्रीष्मकालीन कुश्ती शिविर में बाल पहलवानों को दी कुश्ती के दांव-पेंच और तकनीक की जानकारी यादें मुस्कुराईं, आंखें नम हुईं : ज्ञान मंदिर के स्थापना दिवस पर बीते लम्हों की छांव में जुटे ज्ञान मंदिर के सितारे, रक्तदान से सेवा, स्मृतियों से स्नेह ने बनाया 59वें स्थापना दिवस को अविस्मरणीय, देश-विदेश से आए पूर्व छात्र, बोले-स्कूल में बसती है हमारी आत्मा