24 News Udpate जयपुर। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की ओर से बिरला ऑडिटोरियम में 22 से 24 नवंबर तक होने वाले JSA सिल्वर शो के उद्घाटन समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। एसोसिएशन के चेयरमैन उज्जवल डेरेवाला और सचिव राहुल गंगवाल ने गुरुवार को कोटा में बिरला से मुलाकात कर उन्हें शो के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण दिया।मुलाकात के दौरान बिरला ने जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की ओर से देशभर के प्रमुख ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर्स और होलसेलर्स को एक मंच पर लाने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान और खास तौर पर जयपुर की चांदी के कारोबार में वैश्विक पहचान है। देशभर से लोग यहां सिल्वर ज्वेलरी खरीदने आते हैं। ऐसे में जयपुर के सिल्वर उद्योग को और बढ़ावा देने की जरूरत है।जयपुर में सिल्वर इंडस्ट्री के लिए अलग जोन बनाने की जरूरतबिरला ने कहा कि जयपुर में सिल्वर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए अलग से सिल्वर जोन बनाए जाने चाहिए। इससे सिल्वर कारोबार से जुड़े मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स और कारीगरों को एक जगह बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही जयपुर की सिल्वर इंडस्ट्री को देश-दुनिया में अपनी पहचान और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।देश-विदेश के मैन्युफैक्चरर्स और होलसेलर्स होंगे शामिलजयपुर सिल्वर एसोसिएशन के चेयरमैन उज्जवल डेरेवाला ने बताया कि JSA सिल्वर शो में देश-विदेश के प्रमुख ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर्स और होलसेलर्स हिस्सा लेंगे। शो में ज्वेलरी के नए कलेक्शन, लेटेस्ट डिजाइन और सिल्वर की पारंपरिक कारीगरी प्रदर्शित की जाएगी। कारोबारियों को सिल्वर ज्वेलरी के नए डिजाइन और बदलते ट्रेंड देखने का मौका मिलेगा।सिल्वर ज्वेलरी कारोबार को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देने की तैयारीडेरेवाला ने कहा कि JSA सिल्वर शो के जरिए सिल्वर ज्वेलरी कारोबार को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देने का प्रयास किया जा रहा है। देशभर के मैन्युफैक्चरर्स और होलसेलर्स के एक मंच पर आने से बिजनेस नेटवर्किंग और नए कारोबारी अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।200 से ज्यादा एग्जीबिटर्स, 10 हजार से ज्यादा विजिटर्सएसोसिएशन के सचिव राहुल गंगवाल ने बताया कि 22 से 24 नवंबर तक होने वाले JSA सिल्वर शो में 200 से ज्यादा एग्जीबिटर्स शामिल होंगे। शो में 10 हजार से ज्यादा विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। तीन दिन तक चलने वाले एक्सपो में सिल्वर ज्वेलरी के नए कलेक्शन, डिजाइन और इंडस्ट्री से जुड़े प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे।कोटा के ज्वेलरी संगठनों के पदाधिकारी भी रहे मौजूदओम बिरला से मुलाकात के दौरान कोटा सर्राफा एसोसिएशन के आनंद राठी समेत अलग-अलग ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राजस्थान की सिल्वर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और जयपुर को सिल्वर कारोबार के प्रमुख केंद्र के तौर पर विकसित करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टोंक पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन-अप’: 33 लाख के सट्टे, सोलर-ट्रक चोरी और साइबर ठगी का भंडाफोड़; 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार