उदयपुर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना टीडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मार्बल की पट्टियों की आड़ में ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई 17 फरवरी 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे लोकल एवं स्पेशल एक्ट अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा तथा वृत्ताधिकारी गिर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह मांडव के नेतृत्व में टीम ने नेशनल हाईवे-48 पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की ओर से आ रहे ट्रक संख्या RJ27GD1601 को रोका गया। चालक ने अपना नाम राहुल मीणा (22 वर्ष), निवासी पीपली-अ, थाना ऋषभदेव, जिला उदयपुर बताया। ट्रक संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गई, जिसमें मार्बल स्लैब्स के बीच सफेद प्लास्टिक के कट्टों में 12 पार्सल छिपाकर रखे मिले।

तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की कुल 36 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिनमें—

  • Globus Green Premium Whisky (180 एमएल) के 11 कार्टन,
  • एक मिश्रित कार्टन में Globus Green Premium Whisky के 25 पव्वे एवं Black Jaguar XXX Rum के 23 पव्वे,
  • White Lace Vodka (180 एमएल) का एक कार्टन (48 पव्वे),
  • Kingfisher Strong Premium Beer के 23 कार्टन (प्रत्येक में 24 केन, 500 एमएल) शामिल हैं।

शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत प्रकरण दर्ज कर राहुल मीणा को गिरफ्तार किया गया तथा ट्रक को जब्त किया गया। आरोपी से शराब की खरीद और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।

इस प्रकरण का अनुसंधान गोवर्धन विलास थाना के थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चरण को सौंपा गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • देवेन्द्र सिंह मांडव, थानाधिकारी, पुलिस थाना टीडी
  • बद्रीलाल, सहायक उप निरीक्षक
  • सुरेन्द्र, कांस्टेबल (1020)
  • अनिल, कांस्टेबल (3193)
  • राजकुमार, चालक कांस्टेबल (1594)

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading