24 News Update डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। मालमाथा गांव के पास गश्त कर रही पुलिस टीम को देखकर शराब तस्कर शराब से भरी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार से राजस्थान निर्मित शराब के 35 कार्टन बरामद कर तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। बिछीवाड़ा थाने के एएसआई गजराज सिंह ने बताया कि वे हेड कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह, तुलसीराम, कांस्टेबल हर्षित और दिनेश के साथ मालमाथा गांव की ओर गश्त पर थे। इसी दौरान एक कार ने पुलिस वाहन को देखकर अचानक दिशा बदली और रॉन्ग साइड में भागने लगी। कार से दो व्यक्ति उतरकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार को जब्त कर उसकी तलाशी ली, जिसमें राजस्थान निर्मित अवैध शराब के 35 कार्टन पाए गए। पुलिस ने कार को थाने लाकर जब्त कर लिया है और फरार दोनों तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब गुजरात ले जाई जा रही थी, जहां शराबबंदी लागू है।
डूंगरपुर में शराब की तस्करी नाकाम: कार से 35 कार्टन अवैध शराब बरामद, 2 तस्कर फरार

Advertisements
