Site icon 24 News Update

पुलिस को टक्कर मार भागे शराब तस्कर, इनोवा से 81 कार्टन अवैध शराब बरामद

Advertisements

24 News Update डूंगरपुर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की स्पेशल टीम (DST) ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में शराब से भरी एक इनोवा कार जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा तेज होते देख वे रास्ते में कार छोड़कर फरार हो गए। DST को सूचना मिली थी कि दुर्गम पहाड़ी रास्तों के जरिए बड़ी मात्रा में अवैध शराब गुजरात सीमा की ओर भेजी जा रही है। इस पर टीम ने बरोठी क्षेत्र में निगरानी शुरू की। इसी दौरान बरोठी-चूंडावाड़ा मार्ग पर एक संदिग्ध इनोवा कार दिखाई दी। जब वाहन को रुकवाने का प्रयास किया तो कार सवार तस्करों ने DST की गाड़ी को टक्कर मार दी और मौके से भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन दबाव बढ़ता देख तस्कर इनोवा को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
लावारिस कार की तलाशी लेने पर पुलिस को विभिन्न ब्रांडों की 81 कार्टन अंग्रेजी शराब और 43 पव्वे बरामद हुए। जब्त वाहन और शराब को आगे की कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। बिछीवाड़ा थाने के एसआई अब्दुल मुनाफ ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version