Site icon 24 News Update

स्विफ्ट डिजायर से 35 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त, चालक फरार

Advertisements

24 News Udpate डूंगरपुर। चितरी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से 35 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जब्त शराब और कार की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है।
थानाधिकारी रतनलाल जटिया ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़गी-भेमई रोड पर एक स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
इस दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगा ले गया। पुलिस ने कार का पीछा किया। हाथी घाटी भेमई के पास चालक ने कार को सड़क से नीचे खड्डे में उतार दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
कार की तलाशी लेने पर उसमें खाकी रंग के कार्टनों में भरी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 384 टीन किंगफिशर बीयर, 480 पव्वे ग्लोबस ग्रीन व्हिस्की, 240 पव्वे व्हाइट लेस वोडका, 96 पव्वे मैजिक मोमेंट वोडका और 96 पव्वे रॉयल स्टेज व्हिस्की शामिल हैं।
पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version