Site icon 24 News Update

लायन्स क्लब लेकसिटी ने किया निःशुल्क चरण पादुकाओं का वितरण

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर लेकसिटी की ओर से उदियापोल बस स्टेण्ड के पीछे लगभग 100 जरूरतमंदों को गर्मी से बचाव हेतु निःशुल्क चप्पल एवं बिस्किट वितरित किये गये। क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. अनुभा शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते गरीब परिवारजन जो दो वक्त रोटी बड़ी मुश्किल से झुटा पाते है एवं अपने परिवार का भरण पोषण भी रोड़ पर कचरा बीन कर करते है। उनको पैरों को इस भीषण गर्मी से बचाने के लिए चप्पल वितरित किये एवं छोटे बच्चों को बिस्किट पैकेट वितरित किये गये। इस मानव सेवा के पुनित कार्य में कोषाध्यक्ष लायन कैलाश मेनारिया, इन्दिरा मेनारिया एवं लायन नरेन्द्र शर्मा ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

Exit mobile version