24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज एण्ड सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट लिगल सर्विसेज ऑथोरिटी, उदयपुर कुलदीप शर्मा ने धोल की पाटी व डाकन कोटड़ा उदयपुर के आस-पास के गाँवों का दौरा किया एवं लायन्स क्लब उदयपुर लेकसिटी के सहयोग से जरूरतमंदों को निःशुल्क कम्बल वितरित किये गए।
एडिजे कुलदीप शर्मा ने बाल विवाह रोको अभियान, साइबर क्राइम से कैसे बचे, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी एवं आरोग्य जिला नशा मुक्ति केन्द्र, डाकन कोटड़ा में आरोग्य जिला नशा मुक्ति केन्द्र का निरक्षण किया व आरोग्य केन्द्र संचालक नरपत सिंह चौहान ने नशा मुक्ति के बारे में जानकारी प्रदान की।
निःशुल्क कम्बल वितरण लायन्स क्लब के लायन कैलाश मेनारिया एवं इन्दिरा मेनारिया के सहयोग से किया गया इस दौरान क्लब अध्यक्ष डॉ. अनुभा शर्मा, रिजन चैयरपर्सन के. वी. रमेश, धोली की पाटी के सरपंच पुरण राणा गमेती, फतेहलाल मेनारिया, संतोष मेनारिया, नरेन्द्र शर्मा, मनीष शर्मा, अम्बालाल मेनारिया, आँचल जोशी, मितांश मेनारिया आदि उपस्थित रहे।
एडिजे ने किया गांवों का दौरा, निःशुल्क कम्बल वितरित

Advertisements
