24 News Update उदयपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान भारती, उदयपुर इकाई-चित्तौड़ प्रान्त द्वारा विवेकानंद हॉल, विज्ञान महाविद्यालय, उदयपुर में “भारतीय ज्ञान परंपरा और प्रकृति संरक्षण” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विशिष्ट वक्ता डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सह-प्रान्त प्रचारक, चित्तौड़ प्रान्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति को केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन के सह-अस्तित्व और संतुलन का आधार माना गया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सतत विकास के संदर्भ में प्राचीन भारतीय चिंतन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धर्म आधारित जीवन शैली अपनाकर पेड़, पानी और प्लास्टिक के प्रति सजगता रखना आवश्यक है तथा पृथ्वी को भोग-विलास का साधन न मानकर अपने आचरण में संयम और उदारता लानी होगी।
मुख्य वक्ता श्री शैतान सिंह देवड़ा (आईएफएस), डीएफओ उदयपुर ने कहा कि पृथ्वी संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जल-संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर देते हुए 3R—रिड्यूस, रियूज़ एवं रिसाइकिल—को अपनाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 की थीम “हमारा ग्रह, हमारी शक्ति” है और पृथ्वी के प्रति सदैव आदर एवं कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए।
विज्ञान भारती के मुख्य संरक्षक प्रो. एम.एल. कालरा ने कहा कि भारतीय विज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बीच समन्वय एवं संतुलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत के योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय प्रो. सी.पी. जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसे दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों में शामिल करना चाहिए, जिससे पृथ्वी संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
आयोजन सचिव डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. लोकेश अग्रवाल एवं डॉ. हरीश ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय दृष्टिकोण में प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के गहरे संबंध को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जया अरोरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. रमेश्वर अमेटा, डॉ. दिनेश हंस, डॉ. जितेंद्र राठौड़, डॉ. मोहन सिंह राठौड़ एवं एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री श्री रवि जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading