24 News Update उदयपुर, 20 जून 2026। सहस्त्र औदीच्य समाज, उदयपुर के तत्वावधान में समाज की साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकार, कवि एवं ज्योतिषाचार्य सुनील दीक्षित ‘अकेला’ की ग़ज़ल संग्रह पुस्तक “दिल की गली से” का विमोचन समाज अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, वरिष्ठ कवि किशन दाधीच एवं राष्ट्रीय पत्रकार तथा उदयपुर चौपाल के संयोजक दिनेश भट्ट द्वारा किया गया। पुस्तक में सौ ग़ज़लों का संकलन है।समाज के उपाध्यक्ष दिनेश दामोदरलाल दवे ने बताया कि पुस्तक विमोचन के बाद समाज अध्यक्ष इंदिरा शर्मा ने पूरी कार्यकारिणी की ओर से सुनील दीक्षित ‘अकेला’ का पगड़ी एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन सीमा दीक्षित ने किया।पुस्तक विमोचन के पश्चात आयोजित कवि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित कवियों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं ने भी अपनी रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत कपिल पालीवाल ने मां और बेटी पर आधारित भावपूर्ण रचनाओं से की। इसके बाद समाज अध्यक्ष एवं कवयित्री इंदिरा शर्मा ने समसामयिक विषयों पर छंद और दोहों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कवि अशोक मंथन ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं से खूब वाहवाही बटोरी, वहीं श्रेणीदान चारण ने राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को जीवंत बना दिया। उनका गीत “बेटी चली सासरे” श्रोताओं को विशेष रूप से पसंद आया। नाथद्वारा से आए गिरीश विद्रोही ने श्रृंगार रस से भरपूर गीत “पूर्णमासी का चांद है” प्रस्तुत कर खूब दाद प्राप्त की।कवि सुनील दीक्षित ‘अकेला’ ने अपनी चर्चित रचना “दिल की गली से ऐसे निकल…” सुनाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। कवि सम्मेलन का सफल संचालन करते हुए प्रकाश नागौरी ने अपनी रचना “आप ही हमसे मिलना न चाहें तो…” प्रस्तुत कर कार्यक्रम में नया रंग भर दिया। वरिष्ठ कवि किशन दाधीच ने पुस्तक की समीक्षा के साथ अपनी चर्चित रचनाओं एवं ग़ज़लों का पाठ कर सराहना प्राप्त की।कवि सम्मेलन देर रात तक चला। पूरे कार्यक्रम के दौरान समाज की कार्यकारिणी ने व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। समारोह में समाजजनों एवं साहित्य प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।अंत में समाज कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष दातार शंकर शर्मा ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सदैव नवोदित प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल पर होगा योग कार्यक्रम मंजु सह मंत्री एवं प्रेमलता वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत