Site icon 24 News Update

केबिन का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने रात के अंधेरे में एक केबिन का ताला तोड़कर नकदी और सामान पार कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार मधुबन क्षेत्र निवासी सत्यनारायण वैष्णव (62) ने शिकायत दी कि उनकी केबिन का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। बदमाश वहां से करीब 60 हजार रुपए का सामान और 50 हजार रुपए नकद ले गए। कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए की चोरी की गई है।
घटना 28 अप्रैल की बताई जा रही है, हालांकि सटीक समय का उल्लेख नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर हाथीपोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। थानाधिकारी श्रीम​​ती राजु देवी राज ने मामले की जांच हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार को सौंपी है।

Exit mobile version