Advertisements
24 News Update उदयपुर। डबोक थाना पुलिस क्षेत्र के माइंस इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राशनलाल मीणा ने रिपोर्ट दी कि वह माइंस क्षेत्र का निवासी है। घटना के दौरान अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
मामले की जांच उपनिरीक्षक मुकेश कुमार कर रहे हैं।

