24 News Update कोटा. कोटा रेल मंडल के टीटीई पर महिला यात्री से अभद्र व्यवहार करने व धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला यात्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम शिकायती पत्र लिख टीटीई के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है। दरअसल, महिला 9 फरवरी को गोल्डन टेंपल मेल (12903) से भरतपुर से फरीदाबाद जा रही थी। महिला का सेकंड क्लास का टिकट था। भीड़ ज्यादा होने के कारण वो अपनी 2 साल की बेटी के साथ अनजाने में ट्रेन के थर्ड एसी कोच में बैठ गई थी। शिकायत में महिला ने बताया- ट्रेन मथुरा से आगे निकली। उसी समय ट्रेन के कोच में टीटीई अशोक कुमार मीणा आए। टीटीई अशोक ने टिकट मांगा तो उन्हें सेकंड क्लास का टिकट दिखाया। उनको समस्या बताई की गलती से थर्ड एसी कोच में बैठ गई। जो भी डिफरेंस अमाउंट बनता हो, वो बना दो। मैं थर्ड एसी का किराया देने के लिए तैयार हूं। अपमानजनक भाषा का इस्तमाल कियाइस पर टीटीई अशोक कुमार ने अभद्र व्यवहार किया, अपमानजनक भाषा में धमकाते हुए कहा- ‘तू फोकट में यात्रा करने वाली है,अपना सामान उठा और यहां से भागती हुई जनरल कोच में चली जा। नहीं तो पुलिस बुलाता हूं। जब मैने टीटीई से उनका नाम पूछा तो उन्होंने कहा- ‘तु कौन होती है मूझसे मेरा नाम पूछने वाली है’। मदद के लिए हेल्पलाइन पर फोन कियाउसी समय पति का कॉल आ गया। मैंने टीटीई से बात करवाई। लेकिन तब भी वह नहीं माने और मोबाइल पटक कर तोड़ देने की धमकी दी। मैंने मदद के लिए जीआरपी की हेल्पलाइन 1512 पर कॉल किया। लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हो सका। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर आए पुलिसकर्मियों से टीटीई का नाम पूछा तो उन्होंने किसी को अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर टीटीई का नाम बताया और कहा ये टीटीई पहले भी कई लोगों के साथ बदतमीजी कर चुका है। महिला ने शिकायत में लिखा- टीटीई के व्यवहार से मेरी लोक लज्जा का हनन हुआ। मेरे साथ मानसिक अपमान, धमकी, यातना का कारण बना है। किसी भी टीटीई या रेलवे कर्मचारी को यात्रियों के साथ अभद्रता, अपमानजनक भाषा, धमकी या अनुचित व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। मैं गलत थी तो किराया का अतिरिक्त पैसा लेकर टिकट काटने का अधिकार टीटीई का है। रेल मंत्री को लिखा पत्रमहिला ने बताया की उन्होंने रेल मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर टीटीई के खिलाफ में एफआईआर दर्ज करवाकर उचित कार्रवाई के लिए मांग की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया- कोटा डिवीजन के पास आज सुबह ही ये मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा मुख्य बाजार सड़क मरम्मत हेतु कांग्रेस का ज्ञापन, 20 फरवरी तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन का विरोधः ग्रामीणों ने 6 ट्रैक्टर रोके, पुलिस की ढिलाई पर जताया आक्रोश