24 News Update उदयपुर। पुलिस थाना डबोक क्षेत्र में अपहरण एवं गंभीर मारपीट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। डबोक थाना पुलिस ने प्रकरण में 04 और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व मामले में 01 महिला सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 06 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। थाना डबोक पुलिस के अनुसार प्रार्थी श्री धर्मनारायण पिता जेतराम, निवासी धुणी माता, पुलिस थाना डबोक, जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 29 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे निर्भय सिंह, रुपेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, गुलाब कुंवर, निवासी मीठानीम तथा 10–12 अन्य व्यक्ति हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि अभियुक्तों ने प्रार्थी को घर के बाहर बुलाया और बाहर आते ही उस पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे सफेद रंग की कार में जबरन डालकर अपहरण कर मीठानीम ले गए, जहां उसके साथ पुनः मारपीट की गई। इसके पश्चात उसे एकलिंगनाथ जी (चीरवा) के जंगलों में ले जाकर भी बेरहमी से पीटा गया। गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, जांच शुरूपीड़ित की रिपोर्ट पर थाना डबोक में प्रकरण संख्या 02/2026 अंतर्गत धारा 115(2), 126(2), 189(2), 140(3) बीएनएस-2023 में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक मावली सुश्री आशिमा वासवानी के सुपरविजन में थानाधिकारी डबोक श्री हुकम सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर दिनांक 12 जनवरी 2026 को प्रकरण में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त सफेद कार एवं लट्ठ को भी बरामद किया गया है। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तदेवेन्द्र सिंह, पिता निर्भय सिंह, निवासी आम्बातलाई मीठानीम, कुराबड़, जिला उदयपुर। गुलाब कुंवर, पत्नी निर्भय सिंह, निवासी आम्बातलाई मीठानीम, कुराबड़, जिला उदयपुर। वर्तमान में गिरफ्तार अभियुक्त रुपेन्द्र सिंह, पिता निर्भय सिंह, निवासी आम्बातलाई माल की टूस, मीठानीम, कुराबड़, उदयपुर। निर्भय सिंह, पिता भंवर सिंह, निवासी आम्बातलाई माल की टूस, मीठानीम, कुराबड़, उदयपुर।मनोहर, पिता भंवर सिंह, निवासी बिछावेडा, थाना डबोक, जिला उदयपुर। विक्रम सिंह, पिता मनोहर सिंह, निवासी बिछावेडा, थाना डबोक, जिला उदयपुर। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही— श्री हुकम सिंह, थानाधिकारी, डबोक (टीम प्रभारी) श्री मांगीलाल, सहायक उप निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह, हैड कांस्टेबल 278श्री दिनेश, कांस्टेबल 1182 (विशेष भूमिका) श्री हुनमान, कांस्टेबल 104 (विशेष भूमिका) श्री रोहित, कांस्टेबल 224 श्री नितेश, कांस्टेबल 771 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गंभीर थैलीसीमिया से जूझ रही 6 वर्षीय चार्वी को इलाज के लिए तत्काल 20 लाख की आवश्यकता, मदद के लिए आगे आएं देशवासी कुएं से मोटर चोरी का खुलासा: सायरा पुलिस ने आरोपी पकड़ा, नाबालिग डिटेन, दो चोरीशुदा मोटर बरामद, तकनीकी व सूचना तंत्र से कार्रवाई