उदयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 60 में निर्दलीय प्रत्याशी खुशबु मेहता ने चुनावी मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करते हुए 1852 मत हासिल किए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सुषमा को 694 वोट के अंतर से पराजित किया। सुषमा को 1158 मत मिले, जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रेमलता पालीवाल 421 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वार्ड में वोटों का गणित देखें तो खुशबु मेहता को मिले 1852 मत अकेले BJP और कांग्रेस के संयुक्त 1579 मतों से भी 273 अधिक हैं। यानी दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के वोट जोड़ने पर भी वे निर्दलीय प्रत्याशी से पीछे रह गए। यह परिणाम वार्ड में परंपरागत राजनीतिक दलों के मुकाबले स्थानीय स्तर पर निर्दलीय प्रत्याशी की मजबूत पकड़ का स्पष्ट संकेत देता है। आपको बता दें कि इस वार्ड से कमलेश मेहता ने टिकट मांगा था जो पिछले चुनाव में बागी होकर जीते थे। मगर पार्टी ने भाजपा से टिकट नहीं दिया। इस पर उन्होंने खुशबू मेहता को चुनाव में उतारा था। मुकाबले में बहुजन समाज पार्टी की पुजा को 9 मत मिले, जबकि निर्दलीय मीरा कुंवर सखी किन्नर को 39 मत प्राप्त हुए। NOTA के खाते में 23 वोट गए। वार्ड में कुल 3479 विधि मान्य मत पड़े, जबकि कालम 4 के अनुसार कुल मतों का योग 3502 रहा। इसके अतिरिक्त 2 निविदत्त मत दर्ज हुए और अस्वीकृत मतों की संख्या 00 रही। इस परिणाम का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश यह है कि वार्ड 60 में निर्दलीय खुशबु मेहता ने BJP और कांग्रेस दोनों के पारंपरिक वोट आधार को पीछे छोड़ते हुए निर्णायक बढ़त बनाई। 1852 मतों के साथ उनकी जीत महज मामूली अंतर की जीत नहीं, बल्कि स्पष्ट जनसमर्थन के साथ दर्ज हुई जीत है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ में भाजपा का बोर्ड तय, 60 में 33 वार्ड जीते; कांग्रेस 23 पर, 4 निर्दलीयों ने हासिल की जीत वार्ड 4 में NOTA ने दिया ‘सोटा’, 65 वोटों ने बदल दी हार-जीत की पूरी कहानी, कांग्रेस की जीत सिर्फ 48 वोट से