चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित एक साल में 25 हजार पदों पर भर्तियां 26 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल में केवल 27 हजार भर्तियां 24 News Update जयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार हेतु राज्य सरकार ने पहले ही वर्ष में 25 हजार पदों पर भर्तियां पूरी की हैं और 26,501 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है, जो इस वर्ष पूर्ण होने की संभावना है। जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने पांच साल में मात्र 27,490 भर्तियां की थीं। अनुदान मांगें स्वीकृत विभागअनुदान राशिचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग133 अरब 28 करोड़ 96 लाख 25 हजार रुपयेचिकित्सा शिक्षा विभाग61 अरब 31 करोड़ 82 लाख 57 हजार रुपये भर्तियों में पारदर्शिता सभी नियुक्तियाँ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही हैं। रेड ज़ोन, ट्राइबल एरिया एवं सीमावर्ती जिलों में रिक्त पदों को भरा गया है। प्रक्रियाधीन भर्तियां पूरी होने पर शेष रिक्त पद भी जल्द भरे जाएंगे। स्वास्थ्य बजट में वृद्धि वर्षस्वास्थ्य बजटकुल बजट में प्रतिशत2024-2527,660 करोड़8.26%2023-2422,572 करोड़4.73%2025-26 (प्रस्तावित)28,865 करोड़– एफआरयू एवं ट्रोमा सेंटर की स्थिति पूर्ववर्ती सरकार में 160 एफआरयू में से सिर्फ 87 क्रियाशील थे। मौजूदा सरकार ने विशेषज्ञ नियुक्त कर 129 एफआरयू को क्रियाशील कर दिया है। ट्रोमा सेंटर में भी आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। “मा योजना” के अंतर्गत सुधार विशेषतापूर्ववर्ती सरकारवर्तमान सरकारअधिकतम उपचार सीमा25 लाख रुपयेअपरिवर्तितअधिकतम उपचार प्राप्त लाभार्थी2 लोग (13 लाख तक)बजट में वृद्धियोजना का बजट2200 करोड़ (2023)3500 करोड़ (2025)कुल पैकेज18062370 आगामी दो माह में इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी लागू होगी। राजस्थान के नागरिक दूसरे राज्यों में भी उपचार ले सकेंगे। स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार 11,655 स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित। 357 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित। प्रत्येक मंदिर के लिए 7 लाख रुपये का मासिक बजट। आयुष्मान टॉवर एवं मेडिकल सुविधाओं का विस्तार परियोजनावित्तीय बजटविशेषताएँआयुष्मान टॉवर1100 करोड़1243 बेड, 20 OT, 100 OPD काउंटरआरयूएचएस अस्पताल700 करोड़एम्स की तर्ज पर विकसित किया जा रहानए मेडिकल कॉलेज16,276 करोड़निवेश प्रस्ताव प्राप्त एसएमएस अस्पताल में कार्डियक टॉवर निर्माण कार्य पूरा। एम्बुलेंस सेवाओं का विस्तार, अधिक दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों को प्राथमिकता। निःशुल्क दवा योजना में सुधार वर्षबजट प्रावधान (करोड़ में)लाभार्थी2023-241668–2024-25211116 करोड़ 51 लाख+ रामाश्रय वार्ड स्थापित, 20 हजार बुजुर्गों को फिजियोथैरेपी की सुविधा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा जिला पूर्ण बहाल करने को लेकर 64 वे दिन जीव दया सेवा समिति ने दिया धरना परिवहन सेवा से वंचित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को लोक परिवहन सेवा की बसों से जोड़ा जाना प्रस्तावित – परिवहन मंत्री