24 न्यूज अपडेट जयपुर। परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राजस्थान सरकार के बजट 2024-25 में की गई घोषणा के तहत प्रदेश में परिवहन सेवा से वंचित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को लोक परिवहन सेवा की बसों से जोड़ा जाना प्रस्तावित है।परिवहन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में लोक परिवहन सेवा के तहत बसों का संचालन किए जाने हेतु वित्त विभाग, राजस्थान सरकार से सैद्धान्तिक सहमति प्राप्त होने के उपरान्त निगम द्वारा 31 जनवरी 2025 को निविदा जारी की जाकर अग्रिम कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।इससे पहले विधायक श्री ताराचंद जैन के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में परिवहन मंत्री ने प्रदेश में वर्ष 2019 से 2024 तक राजस्थान राज्य् पथ परिवहन निगम द्वारा शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की गई बसों का संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र उदयपुर शहर से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बसों का मार्गवार संख्यात्मक विवरण भी सदन के पटल पर रखा।उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र उदयपुर शहर से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोक परिवहन सेवा मार्गों पर 20, नगरीय श्रेणी मार्गों पर 255, उप नगरीय मार्गों पर 292 तथा अन्य श्रेणी मार्गों पर 170 कुल 737 निजी बसों का संचालन किया जा रहा है। निगम के सीमित संसाधनों के कारण निगम द्वारा वर्तमान में संचालित बसों के अतिरिक्ति बसों का संचालन करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खींवसर बोले-गहलोत सरकार ने की 5 साल में 27 हजार, हमने 1 साल में कर दी 25 हजार भर्तियां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: उत्तर पश्चिम रेलवे की महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल