शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में चल रहे हैं आंदोलन के तहत आज 6/3/25 को 64वे दिन जीव दया सेवा समिति शाहपुरा ने दिया धरना। सेवा समिति के अध्यक्ष अतू खा कायमखानी ने कविता के माध्यम से संघर्ष समिति के आव्हान पर हमेशा खड़े रहने और सरकार से जिले बहाली की मांग की। समिति अध्यक्ष राजोरा ने बताया कि विधायक द्वारा हर जगह जिले को आनन फानन में बनाया गया इस तरह से बताया जा रहा है बल्कि तीन कमेटियों को के विश्लेषण के बाद रामलुभाया कमेटी ने जिला बनाया और राजस्थान सरकार द्वारा जब तक जिले को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाएगा तब तक आंदोलन एवं धरना जारी रहेगा। *संघर्ष समिति के अर्पित कसेरा ने बताया कि जिस पंवार कमेटी की रिपोर्ट के द्वारा शाहपुरा से जिले का दर्जा छिना गया उसके चेयरमैन ललित के पंवार पूर्व में ही सता पक्ष का दामन थाम चुके है और हम पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जब जिले को लेकर सच बोला जाता है और विरोध किया जाता है तो कुछ लोगों के माध्यम से हम पर दबाव बनाया जाता है हम किसी के दबाव में नहीं आकर जिले की मांग उठाते रहेंगे।अधिवक्ता पन्नालाल खारोल ने जीव दया सेवा समिति का आभार जताया। इस मौके पर जीव दया सेवा समिति के संयोजक अत्तु खा कायमखानी, हाजी चांद खा कायमखानी, पार्षद डॉ. इशाक खान, अंजुमन अध्यक्ष सलीम खा कायमखानी, सचिव रमजान खा कायमखानी, हबीब खान कायमखानी, शिक्षाविद तेजपाल उपाध्याय, रमेश व्यास, अशोक कुमार शर्मा, सिलावट समाज अध्यक्ष उस्मान गनी सिलावट, कायमखानी समाज अध्यक्ष मुमताज खान, सचिव फिरोज खा कायमखानी पूर्व कृषि अधिकारी, नूर मोहम्मद पूर्व कृषि अधिकारी, सत्येंद्र मंडेला, बंटी बंजारा, आसिफ खान, डैनी खान, अशोक भारद्वाज, पूर्व पार्षद भगवान सिंह यादव, अखिल व्यास संदीप जीनगर खुर्शीद आलम समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा संयोजक रामप्रसाद जाट अनिल शर्मा पन्नालाल खारोल संजय हाडा मोहम्मद शरीफ अंकित शर्मा आशीष पालीवाल आशीष भारद्वाज दलीचंद खटीक अर्पित कसेरा अविनाश शर्मा आदि उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भरतपुर में थाना गहनौली मोड पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्व प्रभावी कार्रवाई खींवसर बोले-गहलोत सरकार ने की 5 साल में 27 हजार, हमने 1 साल में कर दी 25 हजार भर्तियां