उदयपुर। उदयपुर की शान और विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील मंगलवार को खेलों के साहसिक रोमांच की साक्षी बनी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के तहत कायकिंग एवं कैनाईंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अरावली की गोद में बसी फतहसागर झील की लहरों पर जब रंग-बिरंगी कायक और कैनाईंग उतरीं, तो यह नजारा आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गरिमा प्रदान कर गया। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 10 मुकाबले हुए, जिसमें देशभर से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, युडीए आयुक्त और आयोजन के नोडल अधिकारी राहुल जैन, और बड़गांव उपखण्ड अधिकारी लतिका पालीवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक और मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया।प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के खेल प्रबंधक नरेन्द्र भूरिया, राजस्थान कायकिंग एवं कैनाईग संघ के अध्यक्ष भगवान वैष्णव, सचिव दिलीप सिंह चौहान, और राजसमंद जिला खेल अधिकारी धरमदेव सिंह के साथ प्रशिक्षक और खेलप्रेमियों की भी बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रतियोगिता के परिणामपुरुष वर्ग (1000 मीटर) — कायकिंग-1: मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के वनेश शर्मा (स्वर्ण), यूनिवर्सिटी ऑफ केरल के अलान रेजी (रजत), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के विशाल गोस्वामी (कांस्य)कैनाईग-1: यूनिवर्सिटी ऑफ केरल के सवीओ (स्वर्ण), पंजाब यूनिवर्सिटी के विशु कुमार (रजत), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के राजीव कुमार (कांस्य)कायकिंग-2: गुरूनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के मयंक शर्मा और सचिन (स्वर्ण), चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के साहिल देसवाल और देव चौधरी (रजत), गुरु काशी यूनिवर्सिटी के सौरभ कुमार और सुमीत धाबास (कांस्य)कैनाईग-2: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के लीसराम पिरमबम और बोरीस सिंह (स्वर्ण), यूनिवर्सिटी ऑफ केरल के हर्ष शर्मा और प्रिंस (रजत), यूनिवर्सिटी ऑफ केरल के आदर्श गोस्वामी और सविओ जोशी (कांस्य) महिला वर्गकायकिंग-1: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की पूजा (स्वर्ण), बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी की निधि (रजत), पंजाब यूनिवर्सिटी की कुलसुम (कांस्य)कैनाईग-1: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मोरंथाम सोफा देवी (स्वर्ण), पंजाब यूनिवर्सिटी की निधि (रजत), शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर की प्रिया मारुति चावन (कांस्य)कायकिंग-2: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की कानसेम येफाटोम्बी देवी और आंचल कचरु सहारे (स्वर्ण), पंजाब यूनिवर्सिटी की नंदनी और अल्पना साहनी (रजत), बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी की निधि और अंजली चंदना (कांस्य)कैनाईग-2: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मोरंथाम सोफा देवी और सलम चौबा देवी (स्वर्ण), गुरु काशी यूनिवर्सिटी की रिया और रितिका (रजत), कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की सलोनी कुमारी और मीनाक्षी (कांस्य)कायकिंग-4: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की आंचल कचरु सहारे, मोनिका गढ़वाल, कोन्सी देवी, पूजा (स्वर्ण), पंजाब यूनिवर्सिटी की कुलसुम, पुष्पा यादव, नंदनी, अल्पना साहनी (रजत), शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर की प्रानली प्रमोद कोपारडी, निकिता मागदुम, आरती यादव, सुहाना जामदार (रजत) खेल और पर्यटन को नई उड़ानजिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील जैसे प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर स्थल पर प्रतियोगिता होने से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिला है। उदयपुर अब खेल-पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कायकिंग एवं कैनाईंग मुकाबले प्रातः 8 बजे से लगातार जारी रहेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिर्जन सिंह देओल ने तैराकी में ब्रॉन्ज मेडल, अनिरुद्ध साहू की चेस टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर 9वाँ स्थान हासिल किया रेलवे में बड़ा बदलाव : तत्काल टिकट पर अब खिड़की से बुकिंग भी ओटीपी आधारित, दुरुपयोग पर लगेगी लगाम