24 News Update उदयपुर. उदयपुर में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इवेंट का काम करने वाले युवक को सोशल मीडिया के जरिए जाल में फंसाकर किडनैप कर लिया गया। बदमाशों ने युवक को रातभर कार में घुमाकर मारपीट की और उसके पास से सोने की चेन, अंगूठी और नकदी लूट ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा सामान बरामद किया है। उदयपुर में हनीट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मानक चौक निवासी 29 वर्षीय विष्णु पटेल को सोशल मीडिया के जरिए जाल में फंसाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, युवक की दोस्ती डॉली नाम की युवती से हुई थी। युवती ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर उसे मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही विष्णु तय स्थान पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद हिमांशु मेहता गोडाजी समेत 8-10 युवक आ गए, जिनके पास धारदार हथियार और लाठियां थीं। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की और उसे जबरन कार में बैठाकर किडनैप कर लिया। इसके बाद पूरी रात उसे अलग-अलग जगहों पर घुमाया गया और मोबाइल छीनकर 5 लाख रुपए की मांग की गई। डर के माहौल में युवक ने 50 हजार रुपए की व्यवस्था कर दी। इस दौरान आरोपियों ने युवक के गले से सोने की चेन, हाथ से अंगूठी और 11 हजार रुपए नकद भी लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश युवक को गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में ऑडी शोरूम के बाहर पटककर फरार हो गए और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि पीड़ित युवक ने हिम्मत दिखाते हुए कार का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। सुखेर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इस्काॅन कोवे मे रविवार को नृसिंह जयन्ती महोत्सव श्री पशुपति नाथ महादेव मंदिर के 28वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का संगम, दिनभर चले अनुष्ठान, रात तक गूंजती रहा हर-हर महादेव