Site icon 24 News Update

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 : उदयपुर में बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Advertisements

24 News Update उदयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के तहत आयोजित होने वाली बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण, रानी रोड गंगाघाट के पास किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया।
कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय वॉलीबॉल संघ के महासचिव रामानंद चौधरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उदयपुर के विधायक ताराचंद जैन, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष पारस सिंघवी, भाजपा महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, स्थानीय पार्षद लोकेश कोठारी, भाजपा नेता आकाश वागरेचा, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतियोगिता प्रभारी अतुल कुमार सिंह, प्रतियोगिता मैनेजर एम. प्रभाकरण, जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। महाकाल ट्रस्ट की ओर से रमाकांत अजारिया एवं त्रिलोक पालीवाल तथा राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल के अनुसार, आज प्रातः सत्र में लीग मैचों में निम्न परिणाम रहे—
बालक वर्ग
गोवा यूनिवर्सिटी ने एसआरएम यूनिवर्सिटी को 2–1 से हराया। ग्रुप ‘बी’ : UOM ने KAR को 2–0 से हराया।
ग्रुप ‘A’ : KPM ने UOC को 2–0 से हराया। SRM ने KAR को 2–0 से हराया। UOM ने गोवा को 2–1 से हराया।
बालिका वर्ग
ग्रुप ‘A’ : VEM यूनिवर्सिटी ने KPM को 2–0 से हराया।
ग्रुप ‘B’ : SRM ने AW यूनिवर्सिटी को 2–0 से पराजित किया।
KPM ने PAR को 2–1 से हराया।
SRM ने LNI को 2–0 से पराजित किया।
डॉ. पालीवाल ने बताया कि कल प्रातः 8 बजे से लीग मैच होंगे तथा दोपहर 2 बजे से सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
कायकिंग और कैनोइंग 2 दिसम्बर से
कायकिंग एवं कैनोइंग खेल 2 दिसम्बर से शुरू होंगे। एथलीट बोट पहुंच चुकी है, भोजन कक्ष का कार्य लगभग पूर्ण है, ट्रस्ट लग चुके हैं और फतहसागर पाल पर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Exit mobile version