Site icon 24 News Update

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025: जूडो प्रतियोगिता का चौथा दिन सम्पन्न

Advertisements

24 News Update उदयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में आज जूडो प्रतियोगिता का चौथा दिन आयोजित किया गया। फाइनल मुकाबलों में बालक वर्ग (100 किलो) में राकेश गिली (जी.एन.डी. यूनिवर्सिटी) ने स्वर्ण पदक, मुबासशिर (पी.सी.यू.के. यूनिवर्सिटी) ने रजत पदक और अरुण अजित कुमार (एम.जी.यू.के. यूनिवर्सिटी) ने कास्य पदक जीता। बालिका वर्ग (78 किलो) में भूमिका (आर.सी. यूनिवर्सिटी) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। विजेताओं को सुधीर बक्सी, अध्यक्ष राजस्थान बैडमिंटन संघ, सुशील सैन, जनरल सचिव जिला जूडो संघ, राहुल संघवाल, शकिल हुसैन और हॉकी प्रशिक्षक द्वारा पारितोषिक व मेडल प्रदान किए गए। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि आज जूडो प्रतियोगिता का समापन किया गया। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर हॉल में पर्यटन विभाग द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. पालीवाल ने बताया कि कल महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में प्रातः 8 बजे बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। भारतीय वॉलीबॉल महासचिव श्री रामानंद चौधरी ने मैदान का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों, अधिकारियों व निर्णायकों को दिशा-निर्देश दिए। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के दो-दो मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण, गंगाघाट में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल पंजाब श्री गुलाबचंद जी कटारिया और अध्यक्षता श्री रामानंद चौधरी, महासचिव वॉलीबॉल संघ द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, कायकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिताओं का निरीक्षण सानू और सदीप जी द्वारा किया गया। फतहसागर में आठ लेन का कार्य पूरा हो चुका है। तकनीकी और ब्रांडिंग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कल से पूर्ण हो जाएंगी।

Exit mobile version