24 News Update सलूंबर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का इस बार का अपने देस वाला पगफेरा जरा हट कर दिखाई दे रहा है। उनकी नॉन पॉलिटिकल हस्ती का पॉलिटिकल स्वागत, कभी टाइगर जिंदा है कि गूंज तो कभी फादर फिगर का अहसास करवा जाता है।आज सलूंबर में भाई साहब का भव्य स्वागत हुआ। भाई साहब भी लंबे अरसे के बाद पुराने अंदाज में और पुरानी बॉडी लेंग्वेज में दिखाई दिए। कल के भव्य स्वागत के बाद चेहरे पर आई रंगत कार्यकर्ताओं के अनुसार आज और ज्यादा निखरकर मुखर हो गई। बांसवाड़ा जाते वक्त आरटीओ चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। करीब 45 मिनट तक नए पुराने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ। सुबह करीब आठ बजे पहुंचे कटारिया ने न चाय-नाश्ते के बीच चिर-परिचित अंदाज़ में कार्यकर्ताओं को नाम लेकर कुशलक्षेम पूछी, सूरते हाल जानें, घर परिवार की बातें पर चर्चा की। खेती किसानी और फसलों तक चर्चा का विस्तार किया। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को जैसे बरसों पुराना समय याद आ गया।राज्यपाल बनने के बाद संभवत: यह पहला मौका रहा जब कटारिया इतने समय तक रुककर कार्यकर्ताओं के बीच बैठे। कार्यकर्ताओं से पूछा कि परिवार में सबका स्वास्थ्य कैसा है, खेती-बाड़ी में इस बार गेहूं कैसे हुए? मक्का कैसा रहा? चना ठीक निकला या नहीं? आत्मीय माहौल के बीच विकास कार्यों का रोडमैप, नए बने सलूंबर जिले की जरूरतें और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे भी चर्चा में आए। कार्यकर्ताओं ने डिंगरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और सलूंबर से कनेक्टिविटी कर विकास को पंख लगाने की मांग भी रखी, जिस पर कटारिया ने गंभीरता से फीडबैक लिया। अपने संक्षिप्त अल्पाहार ठहराव के दौरान कटारिया ने फिर बता दिया कि जमीनी राजनीति करने की कला के वे सिद्धहस्त हैं और यही मंझे हुए राजनेता की निशानी भी होता है जो वक्त जरूरत पर खुद को कई सारे रूपों, स्वरूपों में ढाल देता है।इस अवसर पर सलूंबर विधानसभा विधायक श्रीमती शांता देवी मीणा,भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश गांधी,जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सोनल मीणा,सेमारी प्रधान दुर्गाप्रसाद मीणा,एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बसंती लाल मीणा, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रभु लाल जैन, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष डॉक्टर लव व्यास,जिला मंत्री भूरा लाल पटेल,छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरा भाई पटेल,परमानंद मेहता,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जोशी,निर्भय सिंह मल्लाडा,रोड सिंह सिसोदिया ,बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय मेहता,एसटी मोर्चा जिला महामंत्री हजारी भाई डेलवास ,पूर्व पार्षद संजय चाष्टा,अखिलेश बाहेती,दुष्यंत भट्ट,जयेश चौबीसा, समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड व भजन संध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब पुजारी सेवक समाज ने 11 सूत्रीय मांगो लेकर ज्ञापन दिया